यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'... तो देश में दो हजार रुपये में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर', ममता बनर्जी ने ऐसा क्यों कहा?
Mamata Banerjee attack BJP ममता बनर्जी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। ममता ने सिलेंडर की कीमतों में इजाफे ...और पढ़ें

एएनआई, झारग्राम। Mamata Banerjee attack BJP पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज बड़ा दावा किया है। ममता ने कहा कि आने वाले समय में सिलेंडर 2000 रुपये का मिलने लगेगा। दरअसल, ममता ने सिलेंडर की कीमतों में इजाफे को लेकर भाजपा की केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
भाजपा आई तो महंगा होगा सिलेंडर
ममता ने कहा कि अगर आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा फिर से सत्ता में लौटती है तो रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,500 से 2,000 रुपये तक हो सकती है। गुरुवार को बंगाल के झारग्राम जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए, टीएमसी प्रमुख ने दावा किया कि भाजपा जनता को आग के लिए लकड़ी इकट्ठा करने के लिए मजबूर करेगी।
.jpg)
खाना पकाने के लिए फिर गाय का गोबर लेना होगा
बंगाल सीएम ने कहा कि हमने मुफ्त में चावल वितरित किए, अगर भाजपा फिर से जीतते हैं, तो गैस की कीमत 1,500-2,000 रुपये तक बढ़ाई जा सकती है। आपको खाना पकाने के लिए फिर से गाय का गोबर और लकड़ी इकट्ठा करनी होगी। ममता ने कहा कि भाजपा को पश्चिम बंगाल और आदिवासी लोगों से प्यार नहीं है।
केंद्र पर साधा निशाना
इससे पहले बुधवार को ममता बनर्जी ने चेतावनी दी थी कि केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई केंद्रीय टीमें राज्य में सांप्रदायिक तनाव भड़काने की कोशिश कर रही हैं।
बनर्जी ने कहा,
केंद्र सरकार ने अब तक लगभग 450 टीमें बंगाल भेजी हैं। वे बंगाल में सांप्रदायिक तनाव भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। हमें उनके खिलाफ एकजुट होना होगा।
मुख्यमंत्री ने इसी के साथ राज्य को धन का वितरण रोकने के लिए केंद्र सरकार पर हमला बोला। बनर्जी ने आगे कहा कि जैसे राज्य सरकार लाभार्थियों को मनरेगा फंड मुहैया करा रही है, वैसे ही वह प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए भी ऐसा करेगी, अगर केंद्र 1 अप्रैल तक इसके लिए फंड जारी नहीं करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर 1 अप्रैल तक केंद्र आवास योजना के लिए पैसा जारी नहीं करता है, तो राज्य सरकार इसके लिए फंड जारी करेगी, जैसे हम वंचित लाभार्थियों के लिए मनरेगा फंड जारी कर रहे हैं।
