पश्चिम बंगाल: 60 साल बाद फिर शुरू होगी नैहाटी के कारीगर पाड़ा में मां काली की पूजा, विधायकों के हस्तक्षेप से दूर हुआ विवाद
नैहाटी के कारीगर पाड़ा में 60 साल बाद मां काली की पूजा दोबारा शुरू हो रही है, जिसका कुछ लोगों ...और पढ़ें

मां काली की मूर्ति (फाइल)।
HighLights
नैहाटी के कारीगर पाड़ा में 60 साल बाद काली पूजा शुरू।
कांग्रेस नेता मोहम्मद अमीन ने पूजा तैयारियों का विरोध किया।
विधायकों के हस्तक्षेप से विवाद सुलझा, पूजा की तैयारियां जारी।
जागरण संवाददाता, बैरकपुर। नैहाटी के कारीगर पाड़ा में करीब छह दशक बाद एक बार फिर मां काली की पूजा शुरू होने जा रही है। लंबे समय से बंद पड़ी इस पूजा को दोबारा शुरू करने की पहल स्थानीय निवासियों ने की थी, लेकिन शुरुआत होते ही इसका विरोध सामने आ गया।
आरोप है कि कांग्रेस के जूट श्रमिक संगठन के नेता मोहम्मद अमीन ने पूजा की तैयारियों में बाधा डालने की कोशिश की। इससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।
विधायकों ने लोगों से की बातचीत
मामले की जानकारी मिलते ही नैहाटी के विधायक सुमित्र चट्टोपाध्याय और बीजपुर के विधायक सुदीप्त दास इलाके पर पहुंचे। दोनों विधायकों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूजा की तैयारियों में किसी तरह की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पूजा रोकने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
बीजपुर के विधायक सुदीप्त दास ने चेतावनी देते हुए कहा कि पूजा रोकने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा। उन्होंने कथित तौर पर विरोध करने वालों को सबक सिखाने की भी चेतावनी दी।
1966 से होती थी पूजा, बंद होने के बाद फिर पहल
नैहाटी के विधायक सुमित्र चट्टोपाध्याय ने बताया कि वर्ष 1966 से यहां काली पूजा होती आ रही थी, लेकिन बाद में यह परंपरा बंद हो गई। अब स्थानीय लोगों ने इसे फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि बंगाल की संस्कृति आपसी सद्भाव की है। यहां काली पूजा भी होगी और नमाज व ईद भी मनाई जाएगी। सभी एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होंगे। विधायकों के आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों ने पूजा की तैयारियां दोबारा शुरू कर दी हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।