विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बंगाल सरकार समान चालक परीक्षा व्यवस्था करेगी लागू, परिवहन सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया फैसला

Published: Tue, 16 Jul 2024 06:27 PM (IST)

Uniform Driving Test Module बंगाल परिवहन विभाग ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों के लिए समान चालक परीक्षा व्यवस्था लागू करने की ...और पढ़ें

बंगाल सरकार समान चालक परीक्षा व्यवस्था करेगी लागू। फाइल फोटो।
बंगाल सरकार समान चालक परीक्षा व्यवस्था करेगी लागू। फाइल फोटो।

HighLights

  1. वाहन चलाने के प्रभावी अध्ययन को दिया जाएगा बढ़ावा
  2. इस व्यवस्था में समान कंप्यूटर आधारित प्रश्न उत्तर आधारित परीक्षा होगी

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल का परिवहन विभाग ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों के लिए समान चालक परीक्षा व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रहा है ताकि तय पाठ्यक्रम के आधार पर वाहन चलाने के प्रभावी अध्ययन को बढ़ावा दिया जा सके। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बैठक में लिया गया फैसला

अधिकारी ने बताया कि इस व्यवस्था में समान कंप्यूटर आधारित प्रश्न उत्तर आधारित परीक्षा होगी, जो आवेदक को अंतिम ड्राइविंग परीक्षा देने से पहले देनी होगी। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था को मंजूरी मिलने के बाद इसे परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि यह फैसला परिवहन सचिव सौमित्र मोहन की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया है।

स्क्रीनिंग से भी गुजरना पड़ेगा

उन्होंने बताया कि बैठक में इसके अलावा यह भी फैसला लिया गया कि आवेदक को कानूनी जरूरतों के अनुकूल वाहन चलाने के कौशल की स्क्रीनिंग से भी गुजरना पड़ेगा। मौजूदा समय में यह स्क्रीनिंग परिवहन श्रेणी के लाइसेंस आवेदकों के लिए अनिवार्य है, लेकिन गैर परिवहन श्रेणी आवेदन के लिए वैकल्पिक है।

ग्रेडिंग व्यवस्था होगा लागू

अधिकारी ने बताया कि बैठक में पूरे राज्य में मोटर परीक्षण स्कूल (एमटीएस) के लिए ग्रेडिंग व्यवस्था भी लागू करने का फैसला किया गया। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य एमटीएस में प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार करना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। अधिकारी ने बताया कि एमटीएस से संबद्ध मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) नियमित निरीक्षण और प्रशिक्षण गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होंगे।

यह भी पढ़ेंः

US Election 2024: ट्रंप पर हुए हमले के बाद पहली बार सामने आए राष्ट्रपति बाइडन, डेमोक्रेट के इस अपील को किया खारिज

Kolhapur Mosque: असदुद्दीन ओवैसी को फिर याद आया '6 दिसंबर', मस्जिद में तोड़फोड़ की घटना को बताया आतंकी हमला