Move to Jagran APP

वरिष्ठ नागरिकों को संपत्ति कर में छूट देती है बंगाल सरकार : ममता

ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए संपत्ति कर में छूट दी गई है और उनके लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी चालू किया गया है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 02 Oct 2018 03:08 PM (IST)Updated: Tue, 02 Oct 2018 03:08 PM (IST)
वरिष्ठ नागरिकों को संपत्ति कर में छूट देती है बंगाल सरकार : ममता
वरिष्ठ नागरिकों को संपत्ति कर में छूट देती है बंगाल सरकार : ममता

कोलकाता, जेएनएन।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए संपत्ति कर में छूट दी गई है और उनके लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी चालू किया गया है।

loksabha election banner

अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर सुश्री बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार राज्य संचालित जिला अस्पतालों में जेरियाटिक देखभाल इकाइयों को खोलने की भी योजना बना रही है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर लिखा, अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस है। हमारी सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए 10 फीसद संपत्ति कर में छूट दी है।

हमने उनके लिए हेल्पलाइन स्थापित किया है। जिला अस्पतालों में जेरियाटिक देखभाल इकाइयों को खोलने के लिए योजनाएं चल रही हैं। सभी को मेरी शुभकामनाएं।

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध-दिवस के रूप में घोषित किया हुआ है और इस रूप में विश्वभर में इसका आयोजन भी किया जाता है। इसका उद्देश्य वृद्ध व्यक्तियों के प्रति लोगों में सम्मान और संवेदना के भाव जागना है।

उधर, माकपा के राज्य सचिव सूर्यकांत मिश्र ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा है। मिश्र ने माकपा के युवा संगठन डीवाईएफआइ के राज्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सिंगुर की जनता आज भी अपना भविष्य जानना चाहती है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हिम्मत है तो वह सिंगुर आकर आम जनता के समक्ष उपस्थित होकर दिखाए। मिश्र ने राफेल सौदा पर केंद्र सरकार की भी आलोचना की। उन्होंने मुख्यमंत्री पर प्रहार करते हुए कहा कि सिंगुर की 400 एकड़ भूमि लौटाने पर किसी को कोई फायदा नहीं हुआ। उक्त भूमि पर न कृषि हो सकती है और न कोई अन्य काम हो सकता है। यह मां माटी व मानुष का कारनामा है।

मिश्र ने मुख्यमंत्री के विदेश दौरा पर भी सवाल उठाया और कहा कि राज्य में निवेश नहीं आ रहा है। इसके पहले मुख्यमंत्री सिंगापुर गई थीं लेकिन वहां से कोई निवेश नहीं आया। लंदन भी गई थीं। कोलकाता को लंदन बनाने के प्रयास में ऐसा हुआ कि महानगर में आज ब्रिज टूट कर गिरने लगे हैं। जब कोलकाता में ब्रिज हादसा हुआ तो मुख्यमंत्री दार्जिलिंग घूम रही थीं। मिश्र ने प्रधानमंत्री के विदेश दौरा पर भी सवाल उठाया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने विदेशों से काला धन वापस लाने का वादा किया था। प्रधानमंत्री प्राय: विदेश दौरा पर जाते हैं लेकिन काला धन वापस नहीं आया। राफेल सौदा पर प्रधानमंत्री को जवाब देना होगा। प्रधानमंत्री विदेश से काला धन वापस क्या लाएंगे देश का ही पैसा लेकर लोग विदेश भाग गए। केंद्र सरकार ऐसे लोगों को कुछ नहीं बिगाड़ सकी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.