विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल में पहली बार बस में बनेगा रेस्टोरेंट, सरकार ने किया एलान

Published: Sat, 26 Sep 2026 03:17 PM (IST)

सिलीगुड़ी के तेनजिंग नोर्गे बस स्टैंड पर बंगाल का पहला बस रेस्टोरेंट बनाया जाएगा। परिवहन राज्य मंत्री आनंदमय बर्मन ने ...और पढ़ें

तेनजिंग नोर्गे बस स्टैंड पर बंगाल का पहला बस रेस्टोरेंट (जागरण)

तेनजिंग नोर्गे बस स्टैंड पर बंगाल का पहला बस रेस्टोरेंट (जागरण)

HighLights

  1. तेनजिंग नोर्गे बस स्टैंड पर बंगाल का पहला बस रेस्टोरेंट बनेगा।

  2. परिवहन राज्य मंत्री आनंदमय बर्मन ने इसकी घोषणा की।

  3. NBSTC दो पुरानी बसों को जोड़कर यह अनूठा रेस्टोरेंट बनाएगा।

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। शहर के प्रमुख ट्रांजिट प्वाइंट तेनजिंग नोर्गे बस स्टैंड को लेकर कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। इसी क्रम में यहां बंगाल का पहला बस रेस्टोरेंट तैयार किया जाएगा।

शनिवार को पश्चिम बंगाल सरकार के परिवहन राज्य मंत्री आनंदमय बर्मन ने इसकी घोषणा की। उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम (एनबीएसटीसी) की ओर से इस रेस्टोरेंट को तैयार किया जाएगा।

तेनजिंग नोर्गे बस स्टैंड पर बंगाल का पहला बस रेस्टोरेंट

शनिवार सुबह एक सामाजिक संस्था की पहल पर बस स्टैंड में पेयजल सेवा का उद्घाटन करने आकर मंत्री ने एनबीएसटीसी के अधिकारियों के साथ बस रेस्टोरेंट के लिए चिह्नित क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान एनबीएसटीसी के डिवीजनल मैनेजर सौभिक दे समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री आनंदमय बर्मन ने बताया कि कुछ दिनों पहले बस स्टैंड में डोरमेट्री सेवा शुरू की गई है। यात्री सेवा को और बेहतर करने के उद्देश्य से बस रेस्टोरेंट तैयार करने की योजना बनाई गई है।

इसके लिए एनबीएसटीसी की दो पुरानी बसों का इस्तेमाल किया जाएगा। पूजा के बाद इसका उद्घाटन किए जाने की योजना है। इसके साथ ही बस स्टैंड के ऊपरी हिस्से में कैफिट एरिया भी तैयार किया जाएगा।

एनबीएसटीसी के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बंगाल में इस तरह का बस रेस्टोरेंट कहीं नहीं है। पहली बार एनबीएसटीसी की ओर से इस अवधारणा पर काम किया जा रहा है। दो पुरानी बसों को आपस में जोड़कर रेस्टोरेंट तैयार किया जाएगा। इसमें करीब 8 टेबल लगाए जाएंगे। बाकी के बचे हिस्से में किचन की भी व्यवस्था होगी।

Bengal bus stand (1)

रेस्टोरेंट में बैठने वाले लोगों को बस में बैठने का अनुभव मिल सके, इसके लिए बस के अंदर के इंटीरियर को मूल स्वरूप में ही रखा जाएगा। जबकि अंदर एयर कंडीशन की व्यवस्था होगी । वहीं बाहर से रेस्टोरेंट को बस का ही लुक दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार इस योजना पर जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि तेनजिंग नोर्गे बस स्टैंड से केवल सरकारी ही नहीं बल्कि गैर सरकारी बसों का भी संचालन किया जाता है। यहां से कोलकाता समय बंगाल के विभिन्न जिले बिहार, झारखंड, असम, नेपाल तक बस को चलाया जाता है।

दार्जिलिंग व कालिम्पोंग के लिए भी एनबीएसटीसी की सेवा तेनजिंग नोट के बस स्टैंड पर मौजूद है। जिस वजह से हर रोज वहां सैकड़ो लोगों का आना-जाना होता है। अधिकारियों का मानना है कि बस रेस्टोरेंट की अवधारणा लोगों को काफी पसंद आएगी।

यह भी पढ़ें- 'पद्मभूषण क्यों देना, प्रधानमंत्री ही बना दो', ज्ञानेश कुमार की तारीफ पर कांग्रेस ने BJP बंगाल अध्यक्ष पर कसा तंज