विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल चुनाव: डायमंड हार्बर के पांच पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज, चुनाव आयोग ने किया सस्पेंड

Published: Sat, 25 Apr 2026 09:07 AM (IST)Updated: Sat, 25 Apr 2026 09:26 AM (IST)

चुनाव आयोग ने बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान निष्पक्षता में विफलता के आरोप में डायमंड हार्बर पुलिस जिले के पांच ...और पढ़ें

डायमंड हार्बर के पांच पुलिस अधिकारियों पर गाज (फाइल फोटो)

डायमंड हार्बर के पांच पुलिस अधिकारियों पर गाज (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच निर्वाचन आयोग ने निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए एक और सख्त कदम उठाया है। आयोग ने डायमंड हार्बर पुलिस जिले में तैनात पांच वरिष्ठ अधिकारियों को 'गंभीर कदाचार' और चुनाव प्रक्रिया के दौरान 'तटस्थता बनाए रखने में विफलता' के गंभीर आरोपों में तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू की जाए। निलंबित होने वाले अधिकारियों में डायमंड हार्बर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आइपीएस) संदीप गराई, एसडीपीओ सजल मंडल और तीन थानों के प्रभारी मौसम चक्रवर्ती (डायमंड हार्बर), अजय बाग (फालता) एवं शुभेच्छा बाग (उस्ती) शामिल हैं।

गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

विशेष रूप से संदीप गराई के मामले में आयोग ने गृह मंत्रालय को भी रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है। आयोग की यह कार्रवाई मुख्य निर्वाचन अधिकारी की 22 अप्रैल की रिपोर्ट पर आधारित है। इसके अतिरिक्त, जिले की पुलिस अधीक्षक डा इशानी पाल को अपने अधीनस्थों पर नियंत्रण रखने में विफल रहने के लिए कड़ी चेतावनी जारी की गई है।

आयोग ने आज सुबह 11 बजे तक अनुपालन रिपोर्ट मांगी है, जो स्पष्ट संकेत है कि चुनाव की पवित्रता से समझौता करने वाले किसी भी प्रशासनिक अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

'रीपोलिंग की कोई सिफारिश नहीं...', बंगाल और तमिलनाडु को लेकर EC का दावा; टूट गया 'पैटर्न'