Assembly Election 2026: 'बंगाल में डिप्टी CM एक मुसलमान होगा', चुनाव से पहले हुमायूं कबीर का बड़ा दावा
आम जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर ने दावा किया है कि बंगाल में उपमुख्यमंत्री एक मुसलमान होगा। उन्होंने अपनी पार्टी बनाई है और 180 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
-1773925808079_m.webp)
हुमायूं कबीर का दावा: बंगाल में मुस्लिम उपमुख्यमंत्री होगा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर आम जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर ने दावा किया है कि बंगाल में उपमुख्यमंत्री एक मुसलमान होगा।
मीडिया से बातचीत के दौरान हुमायूं कबीर ने कहा कि मुझे एक सीट पक्की करनी है। उन्होंने कहा कि मैंने सरकार बनाने के लिए एक पार्टी पंजीकृत की है, मैं मुसलमानों का नेतृत्व करूंगा।
15 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा
शुरुआत में, ऐसा माना जा रहा था कि कबीर बेलडांगा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, क्योंकि वहां मस्जिद का निर्माण हो रहा है, जिसका विचार कबीर का ही था।
हालांकि, बुधवार को 15 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि वह रेजिनगर और नौदा से चुनाव लड़ेंगे। उनकी पार्टी ने राज्य में 180 सीटों पर चुनाव लडऩे की घोषणा की है।
कहां से चुनाव लड़ेंगे कबीर?
कबीर ने कहा कि मैंने तृणमूल कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए रेजिनगर और नौदा से चुनाव लडऩे का फैसला किया है। बता दें कि मस्जिद के निर्माण की घोषणा करने के तुरंत बाद कबीर को तृणमूल कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था।
इसके तुरंत बाद, हुमायूं कबीर ने अपनी पार्टी बनाने की घोषणा की। कबीर ने विधानसभा चुनाव से पहले, भाजपा और तृणमूल कांग्रेस दोनों का विरोध करने वाली राजनीतिक पार्टियों और समूहों के साथ गठबंधन के लिए सार्वजनिक अपील भी की थी।
हालांकि, असदुद्दीन ओवैसी की आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के साथ शुरुआती बातचीत को छोडक़र, व्यापक राजनीतिक गठबंधन बनाने के उनके प्रयासों में अब तक कोई खास प्रगति नहीं हुई है।