Move to Jagran APP

Bengal Durga Puja 2022: दुर्गापूजा में कहीं दिखेगा केदारनाथ तो कहीं पशुपतिनाथ

बंगाल की दुर्गापूजा अपने अभिनव थीम के लिए देश-दुनिया में विख्यात है। यूनेस्को भी इसे मान्यता दी है। दुर्गापूजा में इस बार भी एक से बढ़कर एक थीम देखने को मिलेंगी। कहीं प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक केदारनाथ मंदिर नजर आएगा तो कहीं नेपाल का विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर।

By Sumita JaiswalEdited By: Published: Sun, 04 Sep 2022 07:09 PM (IST)Updated: Sun, 04 Sep 2022 07:15 PM (IST)
Bengal Durga Puja 2022: दुर्गापूजा में कहीं दिखेगा केदारनाथ तो कहीं पशुपतिनाथ
यूनेस्को से मान्यता मिलने से दुर्गापूजा कमेटियां उत्साहित। सांकेतिक तस्‍वीर।

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। बंगाल की दुर्गापूजा अपने अभिनव थीम के लिए देश-दुनिया में विख्यात है। यूनेस्को भी इसे मान्यता प्रदान कर चुका है। दुर्गापूजा में इस बार भी एक से बढ़कर एक थीम देखने को मिलेंगी। कहीं भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक केदारनाथ मंदिर नजर आएगा तो कहीं नेपाल का विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर। उत्तर हावड़ा के प्रमुख दुर्गापूजा आयोजकों में से एक सलकिया बिप्लवी अमर संघ अपने 76वें वर्ष में केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर पूजा पंडाल का निर्माण करेगा। क्लब के सचिव जयंत माइती ने बताया-'बंगाल से हर साल बड़ी तादाद में लोग केदारनाथ जाते हैं। जो नहीं जा पाते हैं। वे हमारे यहां केदारनाथ के दर्शन कर पाएंगे।' क्लब की पूजा कमेटी के सभापति तृणमूल कांग्रेस विधायक गौतम चौधरी और संयुक्त सचिव बृजनंदन राय व अनूप कर हैं। क्लब के सभापति श्यामल सांन्याल हैं। पूजा के आयोजन में सदस्य गण विजय माइती, दिलीप दत्त, देवाशीष घोष, गोपाल चक्रवर्ती, तापस जाना, अरिजीत पाल समेत अन्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। हैं।

loksabha election banner

केदारनाथ मंदिर की जागरण फाइल फोटो। कुछ ऐसा दिखेगा दुर्गा पूजा पंडाल।

नेपाली मूर्तिकला देखें यहां

दूसरी तरफ श्री गोरखनाथ सेवा समिति अपने स्वर्ण जयंती वर्ष पर नेपाल के विश्व विख्यात पशुपतिनाथ मंदिर की तर्ज पर पूजा पंडाल का निर्माण करेगा। पूजा कमेटी के सभापति केशव अधिकारी छेत्री ने बताया- 'हम पहली बार थीम पर पंडाल का निर्माण करने जा रहे हैं। इस साल कोलकाता में ही हम सबको पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन कराएंगे। हमारी प्रतिमाएं भी नेपाली मूर्तिकला पर आधारित होंगी। दुर्गापूजा के समय सांस्कृतिक समारोह का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें काठमांडू के नामचीन कलाकार भाग लेंगे। हमारा इस साल का पूजा बजट 15 लाख रुपये है।'

पशुपतिनाथ मंदिर की गुबंद की तरह बनेगा पूजा पंडाल, जागरण फाइल फोटो।

श्री गोरखनाथ सेवा समिति का पंडाल कोलकाता नगर निगम मुख्यालय के पास हाग स्ट्रीट पर निर्मित हो रहा है। पूजा कमेटी के महासचिव मोहन कुमार सिंह, संरक्षक अरुण पांडेय, उपाध्यक्ष खिमराज बराल हैं जबकि संगठन के सभापति चंद्र बहादुर श्रेष्ठ व महासचिव नरविक्रम थापा हैं। सदस्य-सदस्या गण प्रबीर थापा, खेम गहा, होम बहादुर राना, रमिता कार्की सिंह, संतोषी सिंह, शुकदेव प्रधान राजू प्रधान, विनोद दहल समेत अन्य पूजा के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.