विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल के DGP बने रहेंगे सिद्धिनाथ गुप्ता, केंद्र सरकार ने दूसरी बार 6 महीने के लिए बढ़ाई सर्विस

Published: Wed, 07 Oct 2026 03:09 PM (IST)

बंगाल के पुलिस महानिदेशक सिद्धिनाथ गुप्ता को केंद्र सरकार ने राज्य के अनुरोध पर छह महीने का दूसरा सेवा विस्तार दिया है।

बंगाल के DGP सिद्धिनाथ गुप्ता

बंगाल के DGP सिद्धिनाथ गुप्ता

HighLights

  1. डीजीपी सिद्धिनाथ गुप्ता को छह माह का दूसरा सेवा विस्तार मिला।

  2. केंद्र सरकार ने राज्य के अनुरोध पर यह मंजूरी दी है।

  3. उनका कार्यकाल 31 अक्टूबर 2026 के बाद भी जारी रहेगा।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सिद्धिनाथ गुप्ता को राज्य के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने और छह माह का सेवा विस्तार दिया है।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने 31 अक्टूबर 2026 को उनकी सेवानिवृत्ति के बाद छह माह के लिए सेवा विस्तार को मंजूरी दी है। यह उनका दूसरा सेवा विस्तार है। इससे पहले उन्हें उनकी मूल सेवानिवृत्ति तिथि 30 अप्रैल 2026 से आगे छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया था।

1992 बैच के IAS अधिकारी

1992 बैच के वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी गुप्ता को विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 16 मार्च को निर्वाचन आयोग ने बंगाल का डीजीपी नियुक्त किया था।

उन्होंने तत्कालीन डीजीपी पीयूष पांडेय का स्थान लिया था। चुनाव के बाद भाजपा के सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई वाली सरकार ने उन्हें डीजीपी के पद पर बनाए रखा।

एसीसी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, गृह मंत्रालय के प्रस्ताव पर गुप्ता का कार्यकाल 31 अक्टूबर 2026 के बाद छह माह बढ़ाया गया है। राज्य सरकार के अनुरोध पर गृह मंत्रालय ने इसके लिए 21 सितंबर को एसीसी को प्रस्ताव भेजा था।

यह भी पढ़ें- बंगाल के जवाब में मैथन सीमा पर झारखंड पुलिस का चेकपोस्ट, कोयला-लोहा की जांच शुरू