बंगाल: नवद्वीप में शोध केंद्र, गोशाला और गुरुकुल का होगा निर्माण, CM शुभेंदु ने किया एलान
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रास पूर्णिमा उत्सव में नवद्वीप पहुंचकर धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं।

गोशाला विस्तार को एक करोड़ रुपये देंगे बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी (फाइल फोटो)।
HighLights
अधूरे शोध केंद्र के लिए दो करोड़ रुपये की घोषणा।
गोशाला विस्तार हेतु एक करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे।
नवद्वीप में गुरुकुल और संस्कृत टोल स्थापित होंगे।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को रास पूर्णिमा उत्सव में शामिल होने नवद्वीप पहुंचकर धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं।
सीएम ने अधूरे शोध केंद्र का निर्माण पूरा करने के लिए दो करोड़ रुपये और गोशाला के विस्तार के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही गुरुकुल और संस्कृत टोल स्थापित करने की योजना भी बताई।
होगा पुल का निर्माण
मुख्यमंत्री ने कहा कि नवद्वीप में नदी पार करने के लिए स्थायी पुल का निर्माण कराया जाएगा। हालांकि, पुल बनने तक लोगों को लांच सेवा पर निर्भर रहना होगा। इसके लिए पहले से निर्माणाधीन अधूरे घाट को आधुनिक और व्यवस्थित तरीके से तैयार किया जाएगा।
नहीं बंद होगी फेरी सेवा
घाट पर फेरी सेवा शुरू होने के बाद स्थायी पुल बनने पर भी इसे बंद नहीं किया जाएगा। शुभेंदु ने बताया कि घाट और फेरी सेवा शुरू करने में करीब दो महीने का समय लगेगा। उन्होंने फरवरी के पहले सप्ताह में दोबारा नवद्वीप आने और सेवा का उद्घाटन करने की बात कही।
गुरुकुल और संस्कृत टोल बनाने की भी योजना
शुभेंदु ने बताया कि नवद्वीप में शोध केंद्र का निर्माण भक्तों की मदद से शुरू हुआ था, लेकिन आर्थिक अभाव के कारण काम अधूरा रह गया। इसे पूरा करने के लिए उन्होंने दो करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की। इसके अलावा स्थानीय गोशाला के विस्तार के लिए एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
पूर्व की सरकार पर लगा उपेक्षा का आरोप
गुरुकुल और संस्कृत टोल स्थापित करने की योजना भी सामने रखी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती तृणमूल सरकार पर नवद्वीप की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने महाप्रभु के जन्मस्थान के विकास पर ध्यान नहीं दिया और नवद्वीप को केवल देशी-विदेशी शराब की दुकानें दीं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।