विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल आरएन रवि से की मुलाकात, लोकभवन में छठ पूजा के खरना अनुष्ठान में लिया हिस्सा

Published: Sat, 14 Nov 2026 11:58 PM (GMT+05:30)

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल आरएन रवि से लोक भवन में मुलाकात की, जहां राज्यपाल ने छठ पूजा के खरना अनुष्ठान का उद्घाटन किया।

बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल आरएन रवि से की मुलाकात

बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल आरएन रवि से की मुलाकात

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार शाम लोक भवन जाकर राज्यपाल आरएन रवि से शिष्टाचार मुलाकात की। दुर्गापूजा और कालीपूजा-दिवाली के बाद दोनों के बीच यह पहली मुलाकात थी। इस दौरान राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में लोकभवन में छठ पूजा के महत्वपूर्ण खरना अनुष्ठान का उद्घाटन किया।

सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल के आमंत्रण पर खरना अनुष्ठान में शामिल हुए मुख्यमंत्री ने संक्षिप्त मुलाकात के दौरान रवि को प्रदेश की मौजूदा स्थिति, हालिया घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था की स्थिति सहित विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया। इस दौरान राज्य के कई मंत्रियों के अलावा मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री रविवार को कोलकाता और हावड़ा के विभिन्न गंगा घाटों पर छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके लिए वह लॉन्च से गंगा में भ्रमण कर घाटों पर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री छठ पूजा के आयोजन में भी शामिल होंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।