Move to Jagran APP

Bengal Chunav: कोलकाता में भाजपा के प्रचार अभियान में चली गोली, उम्मीदवार और सीआइएसएफ का जवान घायल

विधानसभा चुनाव के दौरान बंगाल में हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को देर शाम उत्तर कोलकाता में भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कुछ लोगों ने फायरिंग की। इसमें भाजपा नेता और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) का एक जवान घायल हो गया।

By Vijay KumarEdited By: Published: Fri, 23 Apr 2021 11:15 PM (IST)Updated: Fri, 23 Apr 2021 11:15 PM (IST)
Bengal Chunav: कोलकाता में भाजपा के प्रचार अभियान में चली गोली, उम्मीदवार और सीआइएसएफ का जवान घायल
भाजपा नेता को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया

राज्य ब्यूरो,  कोलकाता : विधानसभा चुनाव के दौरान  बंगाल में हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को देर शाम उत्तर कोलकाता में भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कुछ लोगों ने फायरिंग की। इसमें भाजपा नेता और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) का एक जवान घायल हो गया। भाजपा नेता को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

बताया गया है कि काशीपुर बेलगछिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा के उम्मीदवार शिवाजी सिंहराय के समर्थन में पार्टी के सांसद अर्जुन सिंह समेत कई नेता बेलगछिया इलाका में प्रचार करने पहुंचे थे। जनसभा के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने वहां आकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें भाजपा उम्मीदवार घायल हो गए। उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा का आरोप है कि तृणमूल के गुंडों ने ही हमला किया है।

यह भी कहा जा रहा है कि शिवाजी सिंहराय का प्रचार करने पहुंचे बैरकपुर के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह को कुछ लोगों ने घेरकर उन पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन, अर्जुन सिंह के सुरक्षा गार्डों, जिनमें  सीआइएसएफ के जवान भी शामिल थे, ने हवा में फायरिंग की, जिसके बाद बदमाश वहां से भाग खड़े हुए। कुछ वीडियो फुटेज सामने आए हैं, जिसमें दिख रहा है कि लोगों का एक झुंड ने आकर मंच को भी तोड़ दिया।

केंद्रीय बल के जवान की फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने बताया है कि स्थिति अब नियंत्रण में है। काशीपुर बेलगछिया विधानसभा सीट उत्तर कोलकाता में पड़ती है। उत्तर कोलकाता की सभी सात विधानसभा सीटों पर आठवें एवं अंतिम चरण में मतदान होना है। भाजपा ने इस हमले की निंदा की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.