विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: मिशनरी स्कूलों को शमिक भट्टाचार्य की चेतावनी, भगवा का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

Published: Mon, 16 Nov 2026 12:12 PM (IST)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने बंगाल के मिशनरी स्कूलों को भारतीय संस्कृति और भगवा रंग के अपमान पर कड़ी चेतावनी दी है।

भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने मिशनरी स्कूलों को चेताया

भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने मिशनरी स्कूलों को चेताया

HighLights

  1. भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने मिशनरी स्कूलों को चेताया

  2. भारतीय संस्कृति, भगवा रंग के अपमान पर कड़ा रुख

  3. जबरन मतांतरण, पाकिस्तानी झंडे के आरोप गंभीर

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने ईसाई मिशनरी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ शिक्षण संस्थानों में भारतीय संस्कृति और भगवा रंग के प्रति विरोध का माहौल बनाया जा रहा है।

साथ ही, कोलकाता के एक मिशनरी स्कूल के भीतर पाकिस्तानी झंडा रखे जाने और एक प्रतिष्ठित ईसाई कालेज के प्राचार्य द्वारा आसनसोल-बर्द्धमान क्षेत्र में हिंदुओं के मतांतरण की गतिविधियों में शामिल होने का उन्होंने गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की गतिविधियों को राज्य में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने मिशनरी स्कूलों को चेताया

शमिक ने कहा कि ईसाई समुदाय और मिशनरी संस्थानों को अपने धर्म का प्रचार करने की स्वतंत्रता है, लेकिन इसके नाम पर भारतीय संस्कृति और भगवा रंग का अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा। भारत में अब ब्रिटिश शासन नहीं है और बंगाल में स्वतंत्र सरकार है।

शमिक ने आरोप लगाया कि कोलकाता के एक मिशनरी स्कूल के अधिकारी ने परिसर में पाकिस्तानी झंडा रखा है। ऐसे लोगों को अपनी कार्यशैली में सुधार करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि राज्य में ऐसी गतिविधियां किसी भी कीमत पर नहीं चलने दी जाएंगी।

भारतीय संस्कृति और भगवा रंग के अपमान पर कड़ा रुख

उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान में ईसाई धर्म की पढ़ाई स्वेच्छा से कराई जा सकती है, लेकिन किसी पर दबाव डालकर मतांतरण कराना या भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म के खिलाफ गतिविधियां चलाना बर्दाश्त नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक हस्तक्षेप के पक्ष में नहीं है, लेकिन जबरन मतांतरण और सांस्कृतिक विरोध के मामलों में संबंधित संस्थानों और उनके संचालकों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।