विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका में राहुल के बयान पर भड़की बंगाल भाजपा, शमिक भट्टाचार्य बोले- कांग्रेस के लिए बोझ हैं

Published: Wed, 18 Nov 2026 10:25 PM (IST)

बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने राहुल गांधी के अमेरिका में भारतीय अर्थव्यवस्था पर दिए बयान की कड़ी आलोचना की ...और पढ़ें

शमिक भट्टाचार्य ने राहुल को बताया कांग्रेस का बोझ (फाइल फोटो)

शमिक भट्टाचार्य ने राहुल को बताया कांग्रेस का बोझ (फाइल फोटो)

HighLights

  1. शमिक भट्टाचार्य ने राहुल गांधी को कांग्रेस पर बोझ बताया।

  2. राहुल के अमेरिकी बयान पर बंगाल भाजपा ने आपत्ति जताई।

  3. कांग्रेस को 'प्राइवेट लिमिटेड कंपनी' करार दिया गया।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता । बंगाल भाजपा के अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य शमिक भट्टाचार्य ने बुधवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को कांग्रेस के लिए बोझ बताते हुए कहा कि पार्टी के भीतर भी उनके नेतृत्व को लेकर भरोसे की कमी है। भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता ही राहुल गांधी से छुटकारा पाना चाहते हैं।

कोलकाता के साल्टलेक स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा और वहां भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर दिए गए बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि लोग विदेश जाते हैं तो अपने देश के बारे में अच्छी बातें करते हैं, लेकिन राहुल गांधी और उनके सहयोगियों के बयान पाकिस्तान के अखबारों के पहले पन्ने पर छपते हैं और वहां उन पर कई दिनों तक चर्चा होती है।

कांग्रेस को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बताया

शमिक ने कांग्रेस को 'प्राइवेट लिमिटेड कंपनी' करार देते हुए आरोप लगाया कि पार्टी में खुलकर अपनी बात रखने वाले नेताओं के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का भी जिक्र किया। उनका आरोप था कि कांग्रेस ने प्रणब मुखर्जी को उनके निधन के बाद भी नहीं बख्शा। यह टिप्पणी सोनिया गांधी के संस्मरण प्रेम और अपनत्व की यात्रा में प्रणब मुखर्जी से जुड़े उल्लेखों के संदर्भ में थी।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने कोलंबिया विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था को गंभीर संकट में बताया था। उन्होंने बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की समस्याओं का भी उल्लेख किया था। भाजपा ने उनके इस बयान पर आपत्ति जताई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।