Move to Jagran APP

Cyclone Amphan: बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष को चक्रवात प्रभावित इलाकों में जाने से रोका गया

Cyclone Amphan. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि राज्य में चक्रवात के बाद लोगों की समस्याओं का अंत नहीं। वह बेहद कठिनाइयों से जूझ रहे हैं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 08:34 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 08:34 PM (IST)
Cyclone Amphan: बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष को चक्रवात प्रभावित इलाकों में जाने से रोका गया
Cyclone Amphan: बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष को चक्रवात प्रभावित इलाकों में जाने से रोका गया

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। Cyclone Amphan. बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष को पुलिस ने पूर्व मेदिनीपुर जिले के चक्रवात प्रभावित इलाकों का दौरा करने से रविवार को रोक दिया। इसके बाद भाजपा और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के बीच जुबानी जंग छिड़ गई। वहीं, एक दिन पहले शनिवार को घोष को दक्षिण 24 परगना जिले के चक्रवात प्रभावित इलाकों मे प्रवेश नहीं करने दिया गया था।

loksabha election banner

सूत्रों ने बताया कि घोष जिले में चक्रवात से सर्वाधिक प्रभावित नंदकुमार, हल्दिया और कांथी इलाकों में राहत सामग्री वितरित करने जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में तामलुक में उनके काफिले को रोक दिया गया। पुलिसकर्मियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मामूली झड़प भी हुई, जिसके बाद घोष नाराज हो कर लौट गए।

पुलिस ने बताया कि भाजपा नेता के पास चक्रवात प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए आवश्यक अनुमति नहीं थी। घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस नेता पूर्व मेदिनीपुर के चक्रवात प्रभावित इलाकों को दौरा कर रहे हैं। पुलिस उन्हें नहीं रोकती है, लेकिन भाजपा नेताओं के लिए नियम बदल जाते हैं।’ उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि राज्य सरकार सच्चाई को बाहर आने से रोकने की कोशिश कर रही है।

बंगाल में लोगों की समस्याओं का अंत नहीं : दिलीप घोष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि राज्य में चक्रवात के बाद लोगों की समस्याओं का अंत नहीं। वह बेहद कठिनाइयों से जूझ रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में हालात सामान्य करने को लेकर ममता बनर्जी सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि अगर 3 दिन पहले ही आर्मी बुला ली गई होती तो हालात सामान्य होते।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चक्रवात प्रभावित क्षेत्र के लोगों की दुर्दशा देखकर काफी दुखी हूं। मूलभूत जरूरतों की कमी की वजह से लोग काफी परेशान हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोलकाता नगर निगम के प्रशासक फिरहाद हकीम बासी मेयर हो गए हैं। उन्हें रखने की कोई जरूरत ही नहीं। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ममता सरकार के मंत्री राजीव बनर्जी पर भी निशाना साधा तथा कहा कि उन्होंने सरकारी परियोजनाओं के रुपए में घोटाले किए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.