विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: बेलघरिया के कमरहट्टी में युवक की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Published: Mon, 16 Nov 2026 11:19 PM (IST)

बेलघरिया के कमरहट्टी में संतोष कर्मकार का शव मिलने से सनसनी फैल गई, जिसकी हत्या सिर पर वार कर की ...और पढ़ें

बंगाल के बेलघरिया में युवक की हत्या

बंगाल के बेलघरिया में युवक की हत्या

HighLights

  1. बेलघरिया के कमरहट्टी में संतोष कर्मकार का शव मिला।

  2. सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या की आशंका जताई गई।

  3. पुराने विवाद के चलते सुभास दास को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

जागरण संवाददाता, बेलघरिया। बेलघरिया थाना अंतर्गत कमरहट्टी के 16 नंबर वार्ड स्थित रविंद्र पल्ली इलाके में सोमवार सुबह संतोष कर्मकार का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

मामले में प्राथमिक छानबीन और स्वजन से मिली शिकायतों के आधार पर पुलिस ने सुभास दास नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

प्राथमिक जांच में संतोष के सिर पर गहरे चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर उसकी हत्या की गई है। स्वजन को संदेह है कि संतोष और सुभाष के बीच लंबे समय से पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते संतोष की हत्या की गई है।

पता यह भी चला है कि सोमवार की देर रात सुभाष संतोष को घर से बाहर बुलाया था। संतोष की पत्नी भाई फोटा पर अपने मायके गई थी जब यह घटना सामने आई।

हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और घटना में गिरफ्तार अभियुक्त की भूमिका को लेकर पुलिस अभी जांच कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।