विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बंगाल में 'जय श्रीराम' बोलने पर स्कूल में घुसकर छात्राें से मारपीट, लाठीचार्ज Kolkata News

By Sachin MishraEdited By:
Published: Wed, 10 Jul 2019 06:33 PM (IST)

Beating With Students in School. बंगाल में जय श्रीराम बोलने पर स्कूल में घुसकर छात्राें से मारपीट का मामला सामने आया है।

बंगाल में 'जय श्रीराम' बोलने पर स्कूल में घुसकर छात्राें से मारपीट, लाठीचार्ज Kolkata News
बंगाल में 'जय श्रीराम' बोलने पर स्कूल में घुसकर छात्राें से मारपीट, लाठीचार्ज Kolkata News

जागरण संवाददाता, कोलकाता। दक्षिण 24 परगना जिले के विष्णुपुर थानांतर्गत बाखराहाट उच्च विद्यालय में 'जय श्रीराम' बोलने पर बाहरी लोगों द्वारा स्कूल में घूस कर छात्रों से मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर बाहरी लोगों को स्कूल से खदेड़ा। उधर, घटना के प्रतिवाद में छात्रों और उनके अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। सड़क अवरोध कर विरोध जताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह बाखराहाट उच्च विद्यालय में कुछ छात्र 'जय श्रीराम' का नारा लगाने लगे। कुछ देर बाद में हाथ में लाठी-बांस लिए कुछ बाहरी युवक स्कूल में घूस कर गए और नारेबाजी कर रहे छात्रों की पिटाई शुरू कर दी। अचानक हमले से स्कूल में चीख पुकार और अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर विष्णुपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई।

बावजूद इसके बाहरी युवक स्कूल में हंगामा मचाते रहे। उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की गई, तो वे पुलिस से भी भिड़ गए। तब पुलिस ने लाठीचार्ज कर सभी बाहरी युवकों को स्कूल से बाहर निकाला। बाद में अभिभावकों ने घटना के प्रतिवाद में स्कूल के गेट पर प्रदर्शन किया। सड़क भी अवरोध किया। हमलावरों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस द्वारा हमलावरों के खिलाफ उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद अवरोध समाप्त हुआ।