बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराएगा; बंगाल में भी अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र चक्रवात में बदल रहा है, जो 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश ...और पढ़ें

एक महीने में तीसरे चक्रवात की आहट।
HighLights
चक्रवात 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश-यानम तट से टकराएगा।
हवा की गति 120-145 किलोमीटर प्रति घंटे तक संभव।
पश्चिम बंगाल में 19-21 नवंबर तक भारी बारिश का अनुमान।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हुआ निम्न दबाव का क्षेत्र लगातार शक्तिशाली होता जा रहा है। इसके सोमवार देर रात तक चक्रवात में बदलने का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, यह आगामी 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश और यानम के तट से टकरा सकता है। तट पर पहुंचने से पहले यह अति प्रचंड चक्रवात का रूप धारण कर सकता है। उस दौरान हवा की अधिकतम गति 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की आशंका है, जो 145 किलोमीटर तक भी पहुंच सकती है।
सोमवार शाम तक यह निम्न दबाव के क्षेत्र के रूप में दक्षिण-पूर्व और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय था। इसके 20 नवंबर को दोपहर के आसपास नेल्लोर और तुनी के बीच आंध्र प्रदेश तथा यानम तट पार करने का अनुमान है। ऐसा होने पर आंध्र प्रदेश को एक महीने के अंदर तीसरे चक्रवात का सामना करना पड़ेगा। इससे पहले 28 अक्टूबर को ‘अर्णब’ और नवंबर की शुरुआत में ‘मुरासु’ ने इस क्षेत्र को प्रभावित किया था।
दोनों चक्रवातों से बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान पहुंचा था। उनसे करीब 7,000 करोड़ रुपये की संपत्ति की क्षति हुई थी। अकवान का असर बंगाल पर भी पड़ेगा।
दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की साजिश- मौसम विभाग
मौसम विभाग ने 19-21 नवंबर के दौरान दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है। कोलकाता, हावड़ा, हुगली, नदिया, पूर्व बर्द्धमान, उत्तर 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में मौसम का मिजाज बदल सकता है। दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर में 19 नवंबर को भारी बारिश की आशंका है।