बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, 19 से 21 नवंबर के बीच कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान 19 से 21 नवंबर के बीच पश्चिम बंगाल के कई जिलों में ...और पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान बंगाल के मौसम को प्रभावित कर सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, 19 से 21 नवंबर के बीच राज्य के कई जिलों में भारी वर्षा होने की आशंका है।
तटीय जिलों दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर में लगातार तीन दिन भारी बारिश हो सकती है। वहीं, हावड़ा, पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में 20 और 21 नवंबर को भारी वर्षा का अनुमान है।
कोलकाता समेत गंगा के मैदानी इलाकों के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
17 नवंबर तक अति तीव्र चक्रवाती तूफान बनने की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र 15 नवंबर की सुबह गहरा दबाव क्षेत्र में बदल गया था। यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके 16 नवंबर को चक्रवाती तूफान और 17 नवंबर को अति तीव्र चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।
इसके बाद इसके आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने गंगा के मैदानी बंगाल में 18 से 21 नवंबर के बीच छिटपुट वर्षा तथा 19 और 20 नवंबर को कहीं-कहीं भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है।
18 नवंबर से बढ़ेगा तापमान, ठंड का असर होगा कम
चक्रवाती गतिविधियों के कारण दक्षिण बंगाल में फिलहाल महसूस हो रही हल्की ठंड का असर भी कम हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 नवंबर से दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
रविवार को दार्जिलिंग राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कोलकाता में न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।