विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: बशीरहाट मदरसे में शिक्षक पर 5वीं कक्षा की छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Published: Tue, 15 Sep 2026 07:41 PM (IST)

पश्चिम बंगाल के बशीरहाट में एक निजी मदरसे में पांचवीं कक्षा की छात्रा से शिक्षक रज्जाक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है।

बशीरहाट में शिक्षक पर पांच साल की छात्रा का यौन उत्पीड़न करने का आरोप (प्रतीकात्मक फोटो)

बशीरहाट में शिक्षक पर पांच साल की छात्रा का यौन उत्पीड़न करने का आरोप (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. बशीरहाट मदरसे में पांचवीं की छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोप।

  2. शिक्षक रज्जाक पर अश्लील व्यवहार और मारपीट का आरोप।

  3. परिवार की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की है।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे बशीरहाट इलाके के एक निजी मदरसे में पांचवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से यौन उत्पीड़न के आरोप में शिक्षक रज्जाक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

परिवार का आरोप है कि 8 सितंबर को शिक्षक ने छात्रा के कमरे में जबरन प्रवेश कर उसके साथ अश्लील व्यवहार किया और यौन उत्पीड़न का प्रयास किया।

शिक्षक ने यौन उत्पीड़न के बाद दी धमकी

परिवार के मुताबिक, छात्रा के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। आरोप है कि शिक्षक ने उसकी पिटाई के साथ घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

स्वजनों का कहना है कि छात्रा पिछले दों वर्षों से उक्त मदरसे में पढ़ रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रा के अभिभावकों ने मदरसा कमेटी के सदस्यों से शिकायत की।

परिवार का आरोप है कि शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें कथित रूप से धमकाया गया और मामले को दबाने का प्रयास किया गया।

इसके बाद 13 सितंबर को परिवार ने शिक्षक रज्जाक समेत अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- TMC सांसद कीर्ति आजाद को कलकत्ता हाई कोर्ट से बड़ी राहत, उगाही मामले में सख्त कार्रवाई पर रोक