बंगाल: बरानगर में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
उत्तर 24 परगना के बरानगर में एक फ्लैट से 26 वर्षीय युवती का रक्तरंजित शव बरामद हुआ है, जिससे इलाके ...और पढ़ें

बरानगर में युवती का शव मिला

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बरानगर। उत्तर 24 परगना के बरानगर थाना अंतर्गत लेकपल्ली क्लब के निकट एक फ्लैट से मंगलवार की शाम 26 वर्षीय युवती युवती का रक्तरंजित शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्राथमिक तौर पर पुलिस को आशंका है कि युवती की हत्या की गई है।
मृतका डनलप इलाके की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार, जिस फ्लैट से शव बरामद हुआ, उसका दरवाजा भीतर से बंद था। ऐसे में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बंद फ्लैट के अंदर युवती की मौत कैसे हुई और इसके पीछे किसका हाथ है।
हालांकि प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि उसके साथ मारपीट की गई और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, उक्त फ्लैट में युवती की बड़ी बहन और जीजा रहते थे, लेकिन वे करीब एक महीने पहले वहां से दूसरी जगह चले गए थे। हालांकि, युवती का फ्लैट पर आना-जाना था। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर 12 बजे से वह लापता थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान फ्लैट में उसका शव मिला।
पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बैरकपुर के पुलिस आयुक्त अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुरानी रंजिश समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है।