विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: अष्टमी की रात पत्नी की हत्या कर सिर मंदिर में रखा, बेटे ने पिता की भी धारदार हथियार से ली जान

Published: Tue, 20 Oct 2026 01:25 PM (IST)

बंगाल के बांकुड़ा में दुर्गा पूजा अष्टमी की रात एक व्यक्ति ने तंत्र साधना और अंधविश्वास के चलते अपनी पत्नी ...और पढ़ें

तंत्र साधना के चक्कर में पत्नी और पिता की निर्मम हत्या (सांकेतिक तस्वीर)

तंत्र साधना के चक्कर में पत्नी और पिता की निर्मम हत्या (सांकेतिक तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के बांकुड़ा जिले के सोनामुखी थाना क्षेत्र के लालबाबा माना चर इलाके में दुर्गापूजा की अष्टमी की रात एक युवक ने अपनी पत्नी और पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। युवक ने पत्नी का सिर काटकर मंदिर में रख दिया। पिता का शव घर के आंगन से बरामद हुआ।

शुरुआती जांच में इस घटना के पीछे तंत्र साधना और अंधविश्वास की आशंका जताई गई है। पुलिस ने आरोपित मंगल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतकों की पहचान 39 वर्षीय रुम्पा चौधरी और 60 वर्षीय राजेंद्र चौधरी के रूप में हुई है। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि मंगल ने पहले अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किया और उसका सिर काटकर मंदिर में रख दिया। इसके बाद पिता की भी हत्या कर दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार,मंगल और उसकी पत्नी नियमित रूप से मंदिर में पूजा-पाठ करते थे। उनके घर पर एक तांत्रिक के आने-जाने की भी चर्चा है। आशंका जताई जा रही है कि तांत्रिक के उकसावे और अंधविश्वास के कारण यह वारदात हुई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।