विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

20 साल की साहित्य साधना का सम्मान: जबलपुर की बाबुषा कोहली को मिलेगा निर्मल वर्मा पुरस्कार

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Fri, 27 Nov 2026 10:29 PM (IST)

कोलकाता की संस्थाओं ने जबलपुर की युवा लेखिका बाबुषा कोहली को 2026 के निर्मल वर्मा साहित्य सम्मान के लिए चुना है। उन्हें यह पुरस्कार 27 दिसंबर 2026 को 32वें हिंदी मेले के दौरान प्रदान किया जाएगा।

जबलपुर की युवा लेखिका बाबुषा कोहली। जागरण

जबलपुर की युवा लेखिका बाबुषा कोहली। जागरण

HighLights

  1. बाबुषा कोहली को 2026 का निर्मल वर्मा साहित्य सम्मान मिलेगा।

  2. यह सम्मान कोलकाता में 32वें हिंदी मेले के दौरान दिया जाएगा।

  3. जबलपुर की लेखिका बाबुषा कोहली 20 साल से लेखन में सक्रिय।

जागरण संवाददाता, कोलकाता। कोलकाता की संस्था सांस्कृतिक पुनर्निर्माण मिशन और भारतीय भाषा परिषद ने शुक्रवार को जबलपुर की युवा लेखिका बाबुषा कोहली को 2026 के ‘निर्मल वर्मा साहित्य सम्मान’ के लिए चुने जाने की घोषणा की। वह पिछले 20 सालों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

मिशन के संयुक्त महासचिव प्रो. संजय जायसवाल ने बताया कि 26 दिसम्बर से शुरू होने वाले 32वें हिंदी मेले में कोहली को 11 हजार रुपए, स्मृति चिह्न और मानपत्र प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान परमेश्वरी देवी पोद्दार की स्मृति में उनकी बेटी शशि बायंवाला के सौजन्य से हर साल दिया जाता है।

कोहली को सम्मान 27 दिसंबर 2026 को कोलकाता कविता उत्सव के दिन प्रदान किया जाएगा। निर्णायक समिति में वरिष्ठ आलोचक शंभुनाथ, रामनिवास द्विवेदी, मृत्युंजय श्रीवास्तव, सुशील कांति और राजेश साव शामिल थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।