Move to Jagran APP

महानगर लाए गए अटल जी के अस्थि-कलश

-शुक्रवार को गंगासागर में प्रवाहित की जाएंगी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि्

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Aug 2018 11:56 PM (IST)Updated: Wed, 22 Aug 2018 11:56 PM (IST)
महानगर लाए गए अटल जी के अस्थि-कलश
महानगर लाए गए अटल जी के अस्थि-कलश

-शुक्रवार को गंगासागर में प्रवाहित की जाएंगी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां

loksabha election banner

-आज प्रदेश भाजपा कार्यालय से निकलेगी अस्थि-कलश यात्रा, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल होंगी

-बंगाल में पांच जगह विसर्जित की जाएंगी अटल जी की अस्थियां

जागरण संवाददाता, कोलकाता : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्‍‌न स्वर्गीय अटल

बिहारी वाजपेयी के अस्थि-कलश बुधवार को कोलकाता लाए गए। पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष एवं महासचिव सायंतन बसु पांच अस्थि-कलश शाम करीब 4.30 बजे दिल्ली से लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे। एयरपोर्ट पर सबसे पहले राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने अस्थि-कलश को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सैकड़ों भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता पहले से ही एयरपोर्ट पर अस्थि-कलश के लिए प्रतीक्षा कर रहे थे। इस दिन एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा, नेता मुकुल राय, प्रदेश महासचिव संजय सिंह सहित अन्य नेता मौजूद रहे। अस्थि-कलशों को एयरपोर्ट से यात्रा के साथ सीधे प्रदेश भाजपा कार्यालय ले जाया गया। इस बीच रास्ते में लोगों ने कई जगहों पर अस्थि-कलश का स्वागत किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित किए। एयरपोर्ट से शाम 5 बजे कलश-यात्रा रवाना हुई थी जो रात 8.14 बजे पार्टी कार्यालय पहुंची। इस यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ रही थी। पार्टी कार्यालय में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अस्थि-कलश के समक्ष श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। प्रदेश भाजपा महासचिव संजय सिंह ने बताया कि यहां से मूल अस्थि-कलश गुरुवार को सुबह 8 बजे गंगासागर के लिए रवाना होगा। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के नेतृत्व में यहां से निकलने वाली अस्थि-कलश यात्रा के साथ काफी संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता गंगासागर जाएंगे। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी भी इस अस्थि-कलश यात्रा में शामिल होंगी। शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष मूल अस्थि-कलश को गंगासागर में प्रवाहित करेंगे। कलश यात्रा डायमंड हार्बर के रास्ते गंगासागर पहुंचेगी। इस बीच रास्ते में कलश को कई जगहों पर लोगों के दर्शन एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के लिए रखा जाएगा। घोष ने बताया कि राज्य में पाच जगहों पर अटल जी की अस्थिया पवित्र नदियों में प्रवाहित की जाएंगी। इसके लिए दिल्ली से राज्य के लिए पांच अस्थि-कलश लाए गए हैं। गंगासागर के अलावा हुगली के त्रिवेणी, सिलीगुड़ी, फरक्का और नवद्वीप धाम में भी पवित्र नदियों में अटल जी अस्थियां प्रवाहित की जाएंगी। गौर हो कि दिल्ली में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी केराष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्‍‌न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि-कलश देश के सभी प्रदेश भाजपा अध्यक्षों को विधिवत सौंपे। सभी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष इस अस्थि-कलश को लेकर तत्काल अपने राज्य रवाना हो गए जहा वे प्रदेश की सभी पवित्र नदियों में विधिपूर्वक इन अस्थियों को विसर्जित करेंगे। अटल जी की अस्थिया देश के लगभग 100 से अधिक पवित्र नदियों में श्रद्धा के साथ प्रवाहित की जाएंगी। पार्टी के हर कार्यकर्ता एवं देश के दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले हर नागरिक के लिए अपने प्रिय नेता को श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे। अटल जी के निधन से न केवल भारतीय जनता पार्टी परिवार, बल्कि समग्र राष्ट्र शोकाकुल है और उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अटल जी के अस्थि-कलश देश के सभी प्रदेश भाजपा अध्यक्षों को विधिवत सौंपे। इसके लिए 11, अशोक रोड, नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, संगठन मंत्री रामलाल समेत कई केंद्रीय मंत्री, पार्टी महासचिव एवं वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस अवसर पर स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के परिजन भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में देश के सभी राज्यों के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.