Move to Jagran APP

West Bengal: कोलकाता में वॉट्सएप ग्रुप बनाकर हो रही थी हथियारों की खरीद-फरोख्त, एक गिरफ्तार

West Bengal कोलकाता में रविवार को पुलिस ने वॉट्सएप के जरिए अवैध रूप से हथियार बेचने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसका नाम किशन जायसवारा है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल व एक कारतूस जब्त किया है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sun, 01 Aug 2021 08:43 PM (IST)Updated: Sun, 01 Aug 2021 08:43 PM (IST)
West Bengal: कोलकाता में वॉट्सएप ग्रुप बनाकर हो रही थी हथियारों की खरीद-फरोख्त, एक गिरफ्तार
कोलकाता में वॉट्सएप ग्रुप बनाकर हो रही थी हथियारों की खरीद-फरोख्त, एक गिरफ्तार। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रविवार को पुलिस ने वॉट्सएप के जरिए अवैध रूप से हथियार बेचने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसका नाम किशन जायसवारा है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल व एक कारतूस जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि वह हथियार बेचने की कोशिश कर रहा था और उसने इससे संबंधित एक मैसेज वॉट्सएप पर डाला था। मानिकतल्ला थाना क्षेत्र के कैनाल ईस्ट रोड स्थित अरबिंदो सेतु के पास से उसे गिरफ्तार किया गया है। किशन जायसवारा पर कोलकाता में उत्तर 24 परगना से लाए गए देसी हथियार बेचने का आरोप लगा है। जांच के दौरान पुलिस को मालूम हुआ कि हथियारों की खरीद-फरोख्त के लिए कोलकाता में एक वॉट्सएप ग्रुप चल रहा है। इसी ग्रुप पर आरोपित ने हथियार बेचने का मैसेज डाला था। ग्रुप में किसी की तस्वीर नहीं थी, जिसके कारण पुलिस को जांच में थोड़ी कठिनाई हुई, लेकिन पुलिस ने आरोपित का पता लगा लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस ग्रुप में कौन-कौन लोग शामिल हैं पुलिस उनका पता लगा रही है। 

loksabha election banner

इधर, भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती क्षेत्रों से तस्करों के खिलाफ सीमा सुरक्षा बल द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बीते शनिवार की रात लगभग 1130 बजे एक पुख्ता सूचना के आधार पर बीएसएफ 137 वीं वाहिनी की सीमा चौकी चकगोपाल के जवानों ने दो बांग्लादेशी तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इस दौरान उनके पास से 05 मोबाइल फोन, चांदी के गहनों ( पायल तथा चेन), भारतीय मुद्रा और तीन एटीएम कार्ड भी बरामद किया गया। बताया गया कि तस्करों को अंतराष्ट्रीय सीमा पर उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे अवैध तरीके से भारत से बांग्लादेश में जाने की कोशिश कर रहे थे। पकड़े गए दोनों बांग्लादेशी तस्करों की पहचान रतन (25 वर्ष) पुत्र सत्तार तथा जहांगीर (23 वर्ष) पुत्र जब्बार के रूप में की गई है। इसके अलावा 31 जूलाई को दोपहर लगभग पौने तीन बजे एक पुख्ता सूचना के आधार पर सीमा सुरक्षा बल की सीमा चौकी हिली, 61 वीं वाहिनी के जवानों ने एक अन्य बाग्लादेशी तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। उसके पास भी एक मोबाइल बरामद किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.