West Bengal: 182 लड़कियों से बनाए संबंध, धमकी ने खोली पोल; गिरफ्तार
Arrested For Blackmailing. पुलिस ने कैलाश यादव नामक युवक को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद ही कई चौंकाने वाले खुलासे हुए जिसे सुन कर पुलिस की हैरत में पड़ गई।
कोलकाता, जागरण संवाददाता। Arrested For Blackmailing.182 लड़कियों से संबंध बनाने और उनकी अश्लील तस्वीरें खींच कर और वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके नाम कैलाश यादव, अनिश लोहार और आदित्य अग्रवाल है। आदित्य एक नामी कपड़ा व्यापारी का बेटा है, जबकि कैलाश और अनिश उसके यहां काम करने वाले कर्मचारी हैं। तीनों आरोपितों को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें छह फरवरी तक पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया गया।
अज्ञात फोन और मोटी रकम की धमकी ने खोली पोल
पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि साल 2019 के नवंबर में एक अज्ञात परिचित युवक ने एक युवती को फोन कर उससे 10 लाख रुपये मांगे थे। युवक ने बताया कि उसके पास युवती की निर्वस्त्र तस्वीर हैं। अगर वह उसे पैसे नहीं देती और फोन संबंधी जानकारी किसी को देगी, तो उसकी निर्वस्त्र तस्वीरें इंटरनेट पर डाल देगा। फोन आने के बाद युवती डर गई और कोलकाता पुलिस मुख्यालय लाल बाजार पहुंच कर साइबर अपराध शाखा में घटना की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई। जांच में उतरी पुलिस ने फोन नंबर ट्रैक कर पुलिस ने कैलाश यादव नामक युवक को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद ही कई चौंकाने वाले खुलासे हुए, जिसे सुन कर पुलिस भी हैरत में पड़ गई।
2013 से चल रहा था घिनौना खेल
कैलाश ने बताया कि 2013 से यह घिनौना खेल चल रहा था। अनिश और आदित्य के साथ मिल कर वे लोग नई-नई लड़कियों से दोस्ती करते। उनके साथ संबंध बनाते और उनकी निर्वस्त्र तस्वीरें खींच लेते। अश्लील वीडियो भी बना लेते थे। एक लड़की से संबंध बना उसकी अश्लील तस्वीर खींच कर और वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये भी वसूल लिए। इसके बाद उनका मनोबल बढ़ता गया। इस तरह अब तक ये लोग 182 लड़कियों को अपना शिकार बना चुके हैं। पुलिस तीनों आरोपितों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि इनके संबंध और किन-किन लोगों से हैं।