विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने ममता बनर्जी को बताया प्रतिशोधी महिला

By Sachin MishraEdited By:
Published: Fri, 24 May 2019 04:33 PM (IST)

Mamata Banerjee. पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से निर्वाचित भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के मुताबिक ममता बनर्जी प्रतिशोधी महिला हैं।

भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने ममता बनर्जी को बताया प्रतिशोधी महिला
भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने ममता बनर्जी को बताया प्रतिशोधी महिला

कोलकाता, एएनआइ। पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से निर्वाचित भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने शुक्रवार को सीएम ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उनके मुताबिक, ममता बनर्जी प्रतिशोधी महिला हैं, अगर आप उनके साथ हैं तो आप सही हैं, अगर आप उनके साथ नहीं हैं तो आप गलत हैं। वह जानती थी कि अगर मैं उन्हें छोड़ दूं तो यह उसके लिए बहुत बड़ा झटका होगा और यह स्पष्ट है, इसीलिए उन्होंने हिंसा का सहारा लिया है।

गौरतलब है कि हाल ही में अर्जुन सिंह तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे। बैरकपुर औद्योगिक नगरी इलाके के कद्दावर तृणमूल नेता व विधायक अर्जुन सिंह गत दिनों दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। अर्जुन सिंह भाटवारा से विधायक थे। भाजपा में शामिल होने के बाद अर्जुन सिंह को बैरकपुर लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी बनाया गया था। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप