Move to Jagran APP

West Bengal: बंगाल में एक और भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

भाजपा ने हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस के बदमाशों पर लगाया है जबकि तृणमूल ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है और कहा है कि यह भाजपा के अंदरूनी कलह का नतीजा है। रात राज्य के कूचबिहार जिले में एक भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 01:12 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 01:12 PM (IST)
कूचबिहार जिले में एक भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

कोलकाता, राज्य ब्यूरो बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। इस कड़ी में कल रात राज्य के कूचबिहार जिले में एक भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा ने हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस के बदमाशों पर लगाया है जबकि तृणमूल ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है और कहा है कि यह भाजपा के अंदरूनी कलह का नतीजा है। बताते चलें इससे पहले राज्य में कई राजनीतिक हत्याएं हो चुकी हैं।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम रूहिदास विश्वास है। उसकी उम्र 45 वर्ष के आसपास है। बताया गया है कि कल रात विजयादशमी के मौके पर कूचबिहार जिले के सिताई स्थित उसके घर में कोई अनुष्ठान चल रहा था। अचानक घर से कुछ दूरी पर परिवार के सदस्यों ने उसे खून से लथपथ स्थिति में पाया। उसके शरीर पर गोली मारने के जख्म थे। जल्दबाजी में उसे दिनहाटा महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाजपा ने हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस के बदमाशों पर लगाया है जबकि तृणमूल ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है और कहा है कि यह भाजपा के अंदरूनी कलह का नतीजा है।

बताते चलें इससे पहले राज्य में कई राजनीतिक हत्याएं हो चुकी हैं। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन इलाके में सोमवार को एक भाजपा कार्यकर्ता का फंदे से झुलता हुआ शव मिलने के बाद आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है। भाजपा ने इसे राजनीतिक हत्या बताते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया है। ‌वहीं, तृणमूल ने आरोपों को खारिज कर दिया है।‌ मृतक भाजपा कार्यकर्ता का नाम बच्चू बेरा है। प्रदेश भाजपा की ओर से कहा गया कि मेदिनीपुर के दांतन इलाके में बच्चू की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.