Move to Jagran APP

ममता के गढ़ में पहुंचेंगे शाह, दौरे से पहले कोलकाता में भाजयुमो कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

भाजपा के शीर्ष नेता अमित शाह के दो दिन के दौरे पर बंगाल पहुंचने से पहले झड़प हुई। भाजपा युवा मोर्चा ने राज्य में 120 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन के लिए पार्टी कार्यालय से मेयो रोड के बीच रैली का आयोजन किया था।

By Vijay KumarEdited By: Published: Wed, 04 Nov 2020 08:42 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2020 08:42 PM (IST)
हत्या के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए मेयो रोड की ओर मार्च कर रहे थे भाजपा कार्यकर्ता।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : रैली निकालने से रोके जाने पर बंगाल भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बुधवार को कोलकाता पुलिस से झड़प हो गई। वे पार्टी कार्यकर्ताओं की कथित हत्या के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए मेयो रोड की ओर मार्च कर रहे थे। केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के शीर्ष नेता अमित शाह के दो दिन के दौरे पर बंगाल पहुंचने से पहले यह झड़प हुई। भाजपा युवा मोर्चा ने राज्य में 120 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन के लिए सेंट्रल एवेन्यू स्थित पार्टी कार्यालय से मेयो रोड के बीच रैली का आयोजन किया था।

loksabha election banner

महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का आरोप-बदसलूकी की 

रैली निकालने से रोके जाने पर कार्यकर्ता सेंट्रल एवेन्यू में धरने पर बैठ गए। पुलिस जब उन्हें मनाने में नाकाम रही तो उसने बल प्रयोग किया। इसके बाद झड़प शुरू हो गई और पुलिस ने भाजयुमो के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की है और उन्हें जबरन गिरफ्तार किया है।

दो दिनों के दौरे पर आज ममता के गढ़ में पहुंचेंगे शाह

केंद्रीय गृह मंत्री शाह गुरुवार को ममता के गढ़ बंगाल पहुंच रहे हैं और वह यहां पर दो दिनों तक रुककर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे। गुरुवार की सुबह शाह कोलकाता पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से सीधे बांकुड़ा जाएंगे। जहां कई जिलों के पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं के साथ क्लोज डोर मीटिंग करेंगे। एक आदिवासी के घर में दोपहर का भोजन करेंगे।

शुक्रवार को सुबह पहले दक्षिणेश्वर कालीमंदिर जाएंगे

इसके बाद वह कोलकाता आएंगे। शुक्रवार को वह सुबह पहले दक्षिणेश्वर कालीमंदिर जाएंगे। इसके बाद पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। कुछ विशिष्टजनों से मुलाकात भी करेंगे। इसके बाद उस दिन दोपहर को मतुआ सांप्रदाय जो महादलित वर्ग में आते हैं उनके घर दोपहर का भोजन करेंगे। शाह बांकु़ड़ा पहुंचने पर पहले बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

गौरांगनगर जाकर मतुआ संप्रदाय के घर भोजन करेंगे

फिर रवींद्र भवन में संगठनात्मक बैठक करेंगे। इसकेे बाद कोलकाता लौट आएंगे। शुक्रवार को साल्टलेक पूर्वी आंचलिक सांस्कृतिक केंद्र (ईजेडसीसी) में पार्टी नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह गौरांगनगर जाएंगे जहां मतुआ संप्रदाय के घर भोजन करेंगे। वहां से लौटने के बाद मशहूर शास्त्रीय संगीतकार पंडित अजय चक्रवर्ती के घर जाएंगे। इसके बाद फिर लौट कर ईजेडसीसी में बैठक करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.