विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अग्निवीरों के लिए बड़ा फैसला: अतिरिक्त सेवाकाल के बाद मिलेगा स्थायी सैनिक बनने का मौका, रक्षा मंत्री ने बताया दीवाली का उपहार

Published: Sat, 07 Nov 2026 07:33 PM (IST)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घोषणा की कि अग्निवीर दो साल का अतिरिक्त सेवाकाल पूरा करने के बाद निर्धारित मानदंडों के आधार पर नियमित सैनिक बन सकेंगे।

अग्निवीरों को मिलेगा स्थायी सैनिक बनने का मौका

अग्निवीरों को मिलेगा स्थायी सैनिक बनने का मौका

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। दो साल का अतिरिक्त सेवा काल पूरा करने के बाद सभी अग्निवीर नियमित सैनिक के रूप में भर्ती होने के पात्र होंगे। इसके लिए निर्धारित चयन मानदंडों को पूरा करना आवश्यक होगा।

यह घोषणा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। वह शनिवार को बंगाल में दार्जिलिंग जिले के अधीन बागडोगरा एयरफोर्स स्टेशन पर वायुसेना के जवानों को संबोधित कर रहे थे।

रक्षा मंत्री जवानों के साथ दीपावली मनाने यहां पहुंचे हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि यह निर्णय अग्निवीरों को देश की सेवा करने का एक और अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने इसे अग्निवीरों के लिए दीपावली का बड़ा उपहार बताया।

गौरतलब है कि तीन दिन पहले सरकार ने अग्निपथ योजना के तहत चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार देने और उसके बाद पात्रता के आधार पर नियमित सैनिक के रूप में भर्ती करने की घोषणा की थी। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया था।

अग्निपथ योजना जून 2022 में शुरू की गई थी। इसके तहत 17.5 से 21 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को चार साल के लिए सेना में भर्ती किया जाता है। पहले योजना में 25 प्रतिशत अग्निवीरों को ही नियमित सेवा में बनाए रखने का प्रावधान था।

रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि वर्तमान समय में युद्ध का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। अब युद्ध केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रह गया है। प्राक्सी वार, नैरेटिव मैनेजमेंट, ड्रोन हमले और साइबर अटैक जैसी चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। दुश्मन सोशल मीडिया को हथियार बनाकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने और लोगों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में जवानों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।

उन्होंने जवानों को हर परिस्थिति में सतर्क और सजग रहने की हिदायत दी और हमेशा युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र देश की रक्षा व्यवस्था के लिहाज से बेहद संवेदनशील और रणनीतिक महत्व रखता है। पूर्वोत्तर की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी इस क्षेत्र की अहम भूमिका है।

वायु योद्धाओं और सेना के साथ मनाई दीपावली

सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सिलीगुड़ी पहुंचे। उन्होंने बागडोगरा एयरफील्ड में भारतीय वायुसेना की पूर्वी वायु कमान की ओर से आयोजित दीपावली समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जवानों और उनके परिवारों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। रक्षा मंत्री ने शनिवार शाम को सुकना में सेना के जवानों से भी मुलाकात की। यहां भी उन्होंने सेना के जवानों से मुलाकात की और अपनी शुभकामनाएं दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।