विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभिनेत्री व तृणमूल सांसद मिमी चक्रवर्ती की बिगड़ी तबीयत, फर्जी टीकाकरण कैंप में लगवाईं थी वैक्सीन

By Vijay KumarEdited By:
Published: Sat, 26 Jun 2021 04:07 PM (IST)Updated: Sat, 26 Jun 2021 06:16 PM (IST)

fake vaccination camp बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री और टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती Mimi Chakraborty की शनिवार को तबीयत अचानक बिगड़ ...और पढ़ें

बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री और टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती
बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री और टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री और टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती की शनिवार को तबीयत अचानक बिगड़ गई,जिसके बाद उनके घर पर डॉक्टर को बुलाया गया। पिछले दिनों उन्होंने कोलकाता में फर्जी टीकाकरण शिविर में वैक्सीन लगवाया था। जानकारी के मुताबिक मिमी चक्रवर्ती को पेट में तेज दर्द और अत्याधिक पसीना बहने समेत उन्हें स्वास्थय से जुड़ी कुछ परेशानियां हो रही हैं।

सांसद को हाॅस्पिटल में भर्ती होने की सलाह दी जा रही है लेकिन उन्होंने घर में ही उपचार कराने की बात कही। मिमी पहले ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हैं हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि क्या संभावित एंटीबैक्टीरियल इंजेक्शन के चलते उन्हें कोई विपरीत दुष्प्रभाव हो रहे हैं।

बताते चलें कि टीएमसी सांसद ने चार दिन पहले शहर के कस्बा इलाके में आयोजित एक शिविर में वैक्सीन लगवाई थी। टीका लगवाने के बाद ही उन्हें धांधली का शक हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। मामले की जांच शुरू हुई और यह एक बड़े वैक्सीन घोटाले के रूप में सामने आया।

बता दें कि कोलकाता में कुछ समय से 'फर्जी वैक्सीन शिविर' का मामला सामने आया है। यहां देबांजन देब नाम के एक शख्स ने खुद को आइएएस अधिकारी बताकर दो वैक्सीन शिविर आयोजित किया था। इस दौरान इस कैंप में टीएमसी सांसद समेत करीब दो हजार लोगों ने टीका लगवाया था। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने कई वैक्सीन की जगह पर इस्तेमाल किए जा रहे वायल पर लगे एक एंटीबायोटिक इंजेक्शन के फर्जी लेबल बरामद किए थे। फर्जी अधिकारी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है जो खुद को कोलकाता नगर निगम का संयुक्त आयुक्त बताता था।