विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाली अभिनेता राहुल बनर्जी की दीघा में डूबने से मौत, पत्नी ने फैंस से की खास अपील

Published: Sun, 29 Mar 2026 11:04 PM (IST)

बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की ओडिशा के तालसारी में एक धारावाहिक की शूटिंग के दौरान समुद्र में डूबने से मौत हो गई।

राहुल अरुणोदय बनर्जी की शूटिंग के दौरान डूबने से मौत(फोटो: सोशल मीडिया)

राहुल अरुणोदय बनर्जी की शूटिंग के दौरान डूबने से मौत(फोटो: सोशल मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी (43) की ओड़िशा के तालसारी में एक धारावाहिक की शूटिंग के दौरान समुद्र में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 43 वर्षीय अभिनेता रविवार को तालसारी में थे टीवी धारावाहिक 'भोले बाबा पार करेगा' की शूटिंग कर रहे थे, तभी यह घटना घटी।

शूटिंग के दौरान राहुल पानी में उतरे थे। कुछ ही पलों बाद वह डूबने लगे। मौके पर मौजूद टेक्नीशियन तुरंत दौड़े और उन्हें बाहर निकाला।

उन्हें तुरंत दीघा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत करार दे दिया गया। शव का वही पोस्टमार्टम किया जा रहा है। राहुल कई बांग्ला फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनके निधन से टालीवुड में शोक की लहर है।

पत्नी ने जारी किया पहला बयान

राहुल की मौत के बाद प्रियंका सरकार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक आधिकारिक बयान शेयर किया। उन्होंने लिखा कि यह हमारे लिए गहरे दुख और निराशा का समय है। इस मुश्किल घड़ी में, हम आपसे विनम्र निवेदन करते हैं कि हमें कुछ एकांत और निजता दी जाए।