विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जांच में पूरा सहयोग किया, जो पूछा गया उसका जवाब दिया', पुलिस ने अभिषेक बनर्जी से की पूछताछ

Published: Sat, 14 Nov 2026 10:59 PM (IST)

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर की गई विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में अभिषेक बनर्जी से भवानीपुर पुलिस ने चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।

मुख्य चुनाव आयुक्त पर विवादित पोस्ट मामले में अभिषेक बनर्जी से पूछताछ (फाइल फोटो)

मुख्य चुनाव आयुक्त पर विवादित पोस्ट मामले में अभिषेक बनर्जी से पूछताछ (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अभिषेक बनर्जी से भवानीपुर पुलिस ने चार घंटे से अधिक पूछताछ की।

  2. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर विवादित पोस्ट का मामला।

  3. बनर्जी ने 'गुजराती गैंग' शब्द के इस्तेमाल का तर्क समझाया।

जागरण संवाददाता, कोलकाता। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को लेकर इंटरनेट मीडिया पर की गई विवादित पोस्ट के मामले में ममता आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी से शनिवार को भवानीपुर थाना की पुलिस ने करीब सवा चार घंटे तक पूछताछ की।

पुलिस ने उन्हें मामले में अपना पक्ष स्पष्ट करने के लिए तलब किया था। अभिषेक शनिवार दोपहर निर्धारित समय से पहले भवानीपुर थाने पहुंच गए थे।

पुलिस ने उन्हें दोपहर 12:30 बजे तक हाजिर होने का नोटिस दिया था। अभिषेक शनिवार दोपहर 12.19 बजे भवानीपुर थाने पहुंचे और शाम 4.34 बजे निकले। पूछताछ के बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने जांच अधिकारियों को बता दिया है कि उन्होंने अपनी पोस्ट में 'गुजराती गैंग' शब्द का इस्तेमाल क्यों किया था और इसके पीछे उनका क्या तर्क है।

मालूम हो कि मामले की शुरुआत दो मई को हुई थी। उस दिन अभिषेक ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट किया था। इसी में उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 'बंगाल विरोधी गुजराती गैंग का हाथ का खिलौना' बताया था।

इस पोस्ट पर आपति जताते हुए भवानीपुर निवासी अर्णबकांति दास ने शिकायत दर्ज कराई थी। अभिषेक ने कहा 'मैं हमेशा जांच में सहयोग करता आया हूं। भागा तो नहीं हूं। मैं देश के कानून का सम्मान करता हूं। जब-जब बुलाया गया, पेश हुआ हूं। अपनी क्षमता के अनुसार पूरा सहयोग किया है। जो कुछ पूछा गया, उसका जवाब दिया है।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।