कम नहीं हो रहीं अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें, भाजपा को धमकी देने के मामले में एक और FIR दर्ज
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर भाजपा को धमकी देने के आरोप में एक और FIR दर्ज हुई है, जिससे उनकी कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
-1784895423521_m.webp)
TMC के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी कानूनी मुश्किलों में घिरे हैं।
वे ईडी के साथ सीआईडी और पुलिस जांच सामना कर रहे हैं। अभिषेक बनर्जी के खिलाफ चार मई को परिणाम आने के बाद से कहा जा रहा है कि आठ एफआईआर दर्ज हुई हैं।
अभिषेक बनर्जी पर 8 FIR दर्ज
अब भाजपा को धमकी देने और 2031 में देख लेने की चुनौती पर उनके खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई। अभिषेक बनर्जी ने कोई हाल ही में कलकत्ता हाई कोर्ट सभी एफआईआर में राहत देने की मांग की थी। जिसे कोर्ट ने मना कर दिया था।
अभिषेक बनर्जी पर आरोप है कि उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बांग्ला भाषा में 2031 में भाजपा से बदला लेने और उन्हें पूरे ब्याज के साथ जवाब देने की धमकी दी। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में जब सरकार बदलेगी, तो भाजपा का कोई भी पार्टी ऑफिस नहीं बचेगा।
चुनावी धमकियों को लेकर फंसे बनर्जी
ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के बयान के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर से सांसद हैं। वे कानूनी मुश्किलों में फंसे हुए हैं।
अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जो पहले आठ एफआईआर हुई हैं। चुनाव प्रचार के दौरान धमकियों से लेकर विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर समेत कई और मामलों में कोलकाता और आसपास जिलों में प्राथमिकी दर्ज हुई है।
