विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अभिषेक बनर्जी की और बढ़ीं मुश्किलें, 'सेवाश्रय' शिविर घोटाला मामले में FIR दर्ज

Published: Sat, 25 Jul 2026 05:38 PM (IST)

तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी और उनके पीए सुमित राय के खिलाफ बिष्णुपुर थाने में एक नई एफआईआर दर्ज की गई है।

अभिषेक बनर्जी पर एक और FIR (फाइल फोटो)

अभिषेक बनर्जी पर एक और FIR (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अभिषेक बनर्जी और पीए सुमित राय पर नई एफआईआर।

  2. 'सेवाश्रय' स्वास्थ्य शिविर के लिए रिसॉर्ट पर अवैध कब्जा।

  3. रिसॉर्ट मालिक को 25 लाख से अधिक का आर्थिक नुकसान।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे व तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। शनिवार को दक्षिण 24 परगना जिले के बिष्णुपुर थाने में उनके और उनके फरार पर्सनल असिस्टेंट सुमित रॉय के खिलाफ एक नई एफआइआर दर्ज कराई गई है।

यह मामला अभिषेक बनर्जी के डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्र में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार के दौरान आयोजित मुफ्त इलाजे लिए आयोजित 'सेवाश्रय' स्वास्थ्य शिविर से जुड़ा है।

यह एफआइआर एक निजी टूरिस्ट रिसॉर्ट के मालिक की शिकायत पर दर्ज की गई थी। मालिक का आरोप है कि अभिषेक तथा रॉय और उनके कई सहयोगियों ने स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के लिए उनकी प्रापर्टी पर गैर-कानूनी तरीके से कब्जा कर लिया था।

अभिषेक बनर्जी और पीए सुमित रॉय पर नई एफआईआर

शिकायत के अनुसार, रिसॉर्ट पर लगभग 40 दिनों तक जबरदस्ती कब्जा बनाए रखा गया, जिससे वह टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर काम नहीं कर पाया और भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि रिसॉर्ट मैनेजमेंट को स्वास्थ्य शिविर में शामिल डाक्टरों और अन्य कर्मचारियों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था करने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने दावा किया कि इन व्यवस्थाओं का पूरा खर्च रिसॉर्ट अधिकारियों को बिना किसी मुआवजे के उठाना पड़ा।

रिसॉर्ट मालिक ने कुल आर्थिक नुकसान का अनुमान 25 लाख रुपये से ज्यादा बताया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ताओं ने धमकी दी थी कि अगर शिविर के लिए अनुमति नहीं दी गई तो वे प्रापर्टी में तोड़फोड़ करेंगे, जिससे मैनेजमेंट के पास बात मानने के अलावा कोई चारा नहीं बचा।

शिकायत के आधार पर, डायमंड हार्बर जिला पुलिस ने कानून की संबंधित धाराओं के तहत अभिषेक बनर्जी, सुमित रॉय और कई अन्य लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।

यह भी पढ़ें- 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', सेबाश्रय शिविर घोटाले पर CM शुभेंदु ने दी चेतावनी