विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साले की पत्नी पर आया दिल, निकाह से किया मना तो दामाद ने पूरे घर को जलाया; चार की मौत से हड़कंप

Published: Sat, 31 Aug 2024 06:49 PM (IST)Updated: Sat, 31 Aug 2024 08:24 PM (IST)

साले की पत्नी पर बहनोई का दिल आ गया। जब निकाह का प्रस्ताव सामने रखा तो उसने इंकार किया। इससे ...और पढ़ें

बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की है घटना।
बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की है घटना।

HighLights

  1. आग में जलने से दामाद की भी मौत, दो की हालत नाजुक।
  2. बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सागरदिघी इलाके की घटना।
  3. दो साल पहले आरोपी रमजान की पत्नी की हो चुकी मौत।

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। साले की पत्नी ने विवाह का प्रस्ताव ठुकरा दिया तो दामाद ने गुस्से में जाकर ससुरालवालों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। वह खुद भी आग की चपेट में आ गया। आग में जलने से दामाद समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: कोलकाता कांड: CBI के रडार पर संदीप घोष का करीबी, दो जगह लगी मिली हाजिरी; सवाल- लाल टी-शर्ट में कौन था?

पत्नी की दो साल पहले हो चुकी मौत

स्तब्ध करने वाली यह घटना बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सागरदिघी इलाके के बहालनगर ग्राम में हुई। मृत दामाद का नाम रमजान शेख है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रमजान की पत्नी की दो साल पहले मौत हो चुकी है, हालांकि उसका अपने ससुराल में नियमित रूप से आना-जाना था।

प्रस्ताव सुन हैरान रह गई साले की पत्नी

रमजान शेख अपने साले की पत्नी को बहुत पसंद करता था और उससे शादी करना चाहता था। शुक्रवार शाम वह अचानक ससुराल पहुंचा और साले की पत्नी के सामने निकाह का प्रस्ताव रख दिया। यह सुनकर वह हैरान रह गई और उसने इसे खारिज कर दिया। यह सुनकर रमजान आगबबूला हो उठा और उसने ससुरालवालों से झगड़ा करना शुरू कर दिया।

लपटें उठती देख पड़ोसी भी पहुंचे

बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसने अपने साथ लाया पेट्रोल अचानक ससुरालवालों पर छिड़का और आग लगा दी। उसके बाद मची तफरा-तफरी में वह भी आग की चपेट में आकर जल गया। घर से आग की लपटें उठती देख पड़ोसी वहां पहुंचे। वे आग में झुलसे लोगों को पहले सागरदिघी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले गए।

दो लोगों की हालत बेहद नाजुक

बताया जा रहा है कि सभी 70 से 90 प्रतिशत तक जल चुके थे। उन्हें वहां से मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने रमजान समेत चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाकी दो लोगों की हालत बेहद नाजुक है। जंगीपुर पुलिस डिस्ट्रिक्ट के अधीक्षक आनंद राय ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: श्रेया घोषाल का कॉन्सर्ट स्थगित, गायिका ने कहा- डॉक्टर के साथ जो हुआ उससे आहत हूं; भाजपा ने ममता को घेरा