विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

West Bengal : कोलकाता में एक शराबी ने दुष्कर्म के दौरान पकड़े जाने के भय से छह साल की बच्ची को फेंका छत से नीचे

By Preeti jhaEdited By:
Published: Sun, 20 Dec 2020 07:58 AM (IST)

बच्ची अन्य बच्चों के साथ लुकाछिपी का खेल खेल रही थी। उस समय आरोपित बगल के घर की छत पर ...और पढ़ें

सबूत नष्ट करने के लिए बच्ची को छत से नीचे फेंक दिया
सबूत नष्ट करने के लिए बच्ची को छत से नीचे फेंक दिया

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। कोलकाता के राजाबाजार इलाके में एक शराबी नशे की हालत में छह साल की बच्ची को फुसलाकर छत पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। बच्ची के मामा उसको आवाज लगाने लगे तो बच्ची चीखने लगी। पकड़े जाने के भय से बच्ची का गला दबा कर उसे छत नीचे फेंक दिया। बच्ची का इलाज चल रहा है। घटना कोलकाता के राजा बागान थाना क्षेत्र के कानखुली इलाके में हुई। पुलिस ने इस घटना के आरोपित इरशाद माली को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि लड़की अपने मामा के घर पर रहती है। घटना के समय बच्ची घर के अंदर अन्य बच्चों के साथ लुकाछिपी का खेल खेल रही थी। उस समय आरोपित बगल के घर की छत पर शराब पी रहा था। लड़की को पास की छत में खेलते देख वह नीचे आ गया। उसने बच्ची को बताया कि वह छिपने की बहुत अच्छी जगह जानता है। उसके पूछने पर युवक ने उसको अपने साथ छत पर ले गया। इसके बाद आरोपित उसके साथ यौन शोषण करने की कोशिश करने लगा।

मामा की आवाज सुनकर बच्ची लगी चिल्लाने

उसी वक्त लड़की का मामा उसे ढूंढते हुए आवाज लगा रहा था। खेलने वाले साथ के बच्चे भी नहीं बता पा रहे थे कि आखिर वह कहां गई। दूसरी ओर डरी सहमी पीड़िता के कान में जैसे अपने मामा की आवाज आई तो वह सुनकर चिल्लाने लगी। नशे में धुत युवक को लगा कि वह पकड़ लिया जाएगा। डर से उसने बच्ची का गला दबाने लगा ताकि चीखें नीचे तक न पहुंचें। लड़की बेहोश हो गई। युवक को लगा कि वह मर चुकी है।

सबूत नष्ट करने के लिए बच्ची को छत से नीचे फेंक दिया

इसलिए उसने सबूत नष्ट करने के लिए उसे छत से नीचे फेंक दिया। जांच के बाद, पुलिस अधिकारियों ने देखा कि उस घर और पास के छत के बीच केवल डेढ़ फीट का अंतर था। इसलिए वह दो मकान की दीवारों से रगड़ खाते हुए नीचे गिरी इसी वजह से बच्ची की जान बच गई। दूसरी ओर बच्ची को नीचे फेंकने के बाद युवक छत से जल्दी जल्दी नीचे उतरने लगा तभी घर की निवासी एक महिला ने उसे देखा लिया था।

पीड़िता के मामा को बच्ची कही नहीं मिली तो आस-पास के लोग टार्च लेकर उसकी तलाश करने लगे। गुरुवार की रात बच्ची दोनों घरों के बीच गली में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। उसके सिर से खून बह रहा था। पड़ोसियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया।

खबर मिलते ही राजा बागान थाने की पुलिस मौके पर गई। बच्ची की स्थिति को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि उसके साथ यौन दुर्व्यवहार किया गया है। इस घटना की जानकारी होते ही पड़ोसी महिला ने घबराए हुए इरशाद को छत से नीचे आने की जानकारी दी। उसके बाद ही उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के दौरान पूरी घटना आरोपित ने कबूल की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।