पर्यावरण के थीम पर बनी इस कागज की मां दुर्गा को देखने के लिए लगी लोगों की भीड़
प्रतिमा को देखकर यह समझ पाना असंभव है कि प्रतिमा मिट्टी से नहीं, बल्कि कागज से बनाई गई है। मंडप को चारों तरफ से घरेलू सामान से सजाया गया है।
By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 15 Oct 2018 01:58 PM (IST)Updated: Mon, 15 Oct 2018 01:58 PM (IST)
हावड़ा, जागरण संवाददाता। चकाचौंध लाइटिंग से दूर बेलूर युवा संघ का थीम बिल्कुल अलग है। यहां का थीम पर्यावरण है। मां दुर्गा अपने एक हाथ में पौधा लेकर पर्यावरण बचाने का संदेश दे रही हैं।
प्रतिमा को चंदन बनर्जी ने कागज से बहुत बारीकी से बनाया है। कागज में रंगों की अदभूत कलाकारी है। इसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है।
प्रतिमा को देखकर यह समझ पाना असंभव है कि प्रतिमा मिट्टी से नहीं, बल्कि कागज से बनाई गई है। मंडप को चारों तरफ से घरेलू सामान से सजाया गया है।
सूप, पत्ते की थाली आदि सामानों से सजाकर पंडाल की खूबसूरती बढ़ाई गई है। मंत्री अरूप राय इस पूजा के मुख्य सलाहकार हैं जबकि सुग्रीव सिंह अध्यक्ष और पार्षद तफ्जील अहमद मुख्य संरक्षक हैं।
कार्यकारी अध्यक्ष राजीव थमन ने बताया कि पूजा आयोजन का यह 64 वां साल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें