Move to Jagran APP

बंगाल की खाड़ी में फिर डूबा ट्रॉलर, सात मछुआरे लापता

काकद्वीप से कुछ अन्य ट्रॉलरों के साथ मछुआरों का समूह बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ने गया था।

By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 01 Aug 2018 07:14 PM (IST)Updated: Wed, 01 Aug 2018 07:38 PM (IST)
बंगाल की खाड़ी में फिर डूबा ट्रॉलर, सात मछुआरे लापता

जागरण संवाददाता, कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में मंगलवार को एक बार फिर एक ट्रॉलर (मछली मारने वाला जहाज) के डूबने से सात मछुआरों के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता सभी मछुआरे दक्षिण 24 परगना जिले (पश्चिम बंगाल) के नामखाना और फ्रेजरगंज के रहने वाले थे। तटरक्षक वाहिनी और जिला प्रशासन की मदद से लापता मछुआरों की तलाश शुरू की गई है।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात काकद्वीप से कुछ अन्य ट्रॉलरों के साथ मछुआरों का समूह बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ने गया था। मंगलवार को अचानक मौसम ज्यादा खराब हो गया। यह देख मछुआरे अपने-अपने ट्रॉलर लेकर काकद्वीप की ओर लौटने लगे। तभी लुथियान द्वीप के पास 'एफबी पारमिता' नामक ट्रॉलर समुद्र में डूब गया। उस पर कुल 18 लोग सवार थे। यह देख दूसरे ट्रॉलर पर सवार मछुआरों की मदद से 11 लोगों को बचा लिया गया, लेकिन सात मछुआरे समुद्र में डूब गए।

गौरतलब है कि इससे पहले 15 जुलाई को भी बंगाल में खाड़ी में मछुआरों के तीन ट्रॉलर डूब गए थे। तब 19 मछुआरे लापता हुए थे, जिनमें से 15 के शव के साथ ही एक ट्रॉलर भी बरामद हुआ था। अब भी चार मछुआरे और दो ट्रॉलर लापता हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.