Move to Jagran APP

सिलीगुड़ी नगरनिगम का 300 करोड़ का फंड लंबित : अशोक भट्टाचार्य

राज्य ब्यूरो, कोलकाता: सिलीगुड़ी नगरनिगम के मेयर अशोक भंट्टाचार्य और वाममोर्चा विधायक दल के नेता

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Mar 2018 02:59 AM (IST)Updated: Thu, 29 Mar 2018 02:59 AM (IST)
सिलीगुड़ी नगरनिगम का 300 करोड़ का फंड लंबित : अशोक भट्टाचार्य
सिलीगुड़ी नगरनिगम का 300 करोड़ का फंड लंबित : अशोक भट्टाचार्य

राज्य ब्यूरो, कोलकाता: सिलीगुड़ी नगरनिगम के मेयर अशोक भंट्टाचार्य और वाममोर्चा विधायक दल के नेता सुजन चक्रवर्ती के नेतृत्व में 20 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल बुधवार को नगरविकास मंत्री फिरहाद हकीम से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने राइटर्स बिल्डिंग में नगरविकास मंत्री से मिलकर फंड की कमी से सिलीगुड़ी नगरनिगम में होनेवाली परेशानी से अवगत कराया। मेयर अशोक भंट्टाचार्य विकास कार्य के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम को पर्याप्त फंड उपलब्ध कराने की मांग मंत्री से की।

loksabha election banner

बाद में अशोक भंट्टाचार्य ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सरकार वाममोर्चा शासित सिलीगुड़ी नगरनिगम के साथ भेद-भाव कर रही है। विकास कार्य के लिए नगरनिगम को पर्याप्त फंड नहीं मिल रहा है। वाममोर्चा नियंत्रित अन्य नगरपालिकाओं के साथ भी इसी तरह का भेदभाव हो रहा है। अभी तक विकास मद में सिलीगुड़ी नगरनिगम का 300 करोड़ रुपये का फंड लंबित पड़ा है। लेकिन सरकार देने का नाम नहीं ले रही है। फंड के अभाव में सिलीगुड़ी नगरनिगम का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। सिलीगुड़ी में ही तृणमूल कांग्रेस नियंत्रित नगरपालिकाओं को तीन गुणा अधिक फंड आवंटित किया गया है। सुजन चक्रवर्ती ने भी सरकार पर सिलीगुड़ी नगरपालिका की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।

रानीगंज जाने को तैयार वामो नेता

सुजन चक्रवर्ती ने रामनवमी पर जुलूस को केंद्र कर कुछ जगहों पर हुई सांप्रदायिक ¨हसा पर चिंता जताई और कहा कि वाममोर्चा का प्रतिनिधि मंडल जल्द ही रानीगंज के ¨हसाग्रस्त क्षेत्रों में जाएगा और स्थिति का जायजा लेगा। चक्रवर्ती ने कहा कि रामनवमी पर जुलूस निकाल कर तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा का मनोबल बढ़ाया है। बाद में जब स्थिति विस्फोटक हो गई तो मुख्यमंत्री ने जुलूस में हथियार लेकर चलने पर आपत्ति जताई। भाजपा के साथ तृणमूल का गुप्त समझौता हो गया है। मुख्यमंत्री भाजपा विरोधी फ्रंट बनाने क लिए दिल्ली गई है लेकिन मात्र वह दिखावा है। ममता भाजपा को मजबूत करने की दिशा में ही काम कर रही हैं।

भेद-भाव करने से मंत्री का इन्कार

नगर विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने सिलीगुड़ी के मेयर अशोक भंट्टाचार्य के फंड देने में भेद-भाव करने के आरोप को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी नगरपालिकाओं और नगरनिगमों को समान रूप से फंड आवंटित करती है। विकास कार्य में भेद-भाव करने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। फिरहाद ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने वाममोर्चा के शासन की तुलना में सिलीगुड़ी नगरनिगम को तीन गुणा अधिक फंड आवंटित किया है।

इंफोसिस को मिला जमीन पर अधिकार

फिरहाद ने कहा कि राजारहाट में इंफोसिस को 50 एकड़ जमीन का अधिकार मिल गया है। कंपनी ने आइटी हब तैयार करने के लिए जमीन को अपने कब्जे में ले लिया है। आईटी हब तैयार होने पर तीन हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.