Move to Jagran APP

कांग्रेस का जवाबी प्रदर्शन, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

कैचवर्ड-जवाब -प्रदेश भाजपा मुख्यालय की तरफ जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 03:45 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 06:22 AM (IST)
कांग्रेस का जवाबी प्रदर्शन, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
कांग्रेस का जवाबी प्रदर्शन, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

कैचवर्ड-जवाब

loksabha election banner

-प्रदेश भाजपा मुख्यालय की तरफ जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

-सड़क पर बैठकर किया विरोध-प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, कोलकाता : भाजयुमो के विरोध-प्रदर्शन के जवाब में कांग्रेस ने भी शनिवार को विरोध जुलूस निकाला। इस दौरान कलकत्ता मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के समीप सेंट्रल एवेन्यू क्रॉसिंग पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पुलिस बीच धक्का-मुक्की हुई। झंडे, बैनर, पोस्टर लिए कांग्रेस कांग्रेस कार्यकर्ता मुरलीधर सेन लेन स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय की तरफ जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें कुछ दूर सेंट्रल एवेन्यू क्रॉसिंग पर ही रोक दिया। इस बीच दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हुई। पुलिस द्वारा आगे जाने से रोके जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेंट्रल एवेन्यू क्रॉसिंग पर ही बैठकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला भी फूंका। उन्होंने पुलिस को लक्ष्य कर सड़े अंडे और स्याही फेंके। इस दिन राफेल मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राज्यभर में विरोध-प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय के सामने भी विरोध-प्रदर्शन किया। इसके जवाब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। उनका लक्ष्य प्रदेश भाजपा मुख्यालय के सामने प्रदर्शन करना था, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक दिया। इस तरह इस दिन राफेल मुद्दे को लेकर भाजपा एवं कांग्रेस ने एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.