दुर्गा पूजा में उल्टाडांगा फ्लाईओवर खुला
जागरण संवाददाता कोलकाता महानगर में दुर्गा पूजा के दौरान हो रही भीड़ को देखते हुए उल्टाडांगा
जागरण संवाददाता, कोलकाता : महानगर में दुर्गा पूजा के दौरान हो रही भीड़ को देखते हुए उल्टाडांगा मोड़, वीआइपी और बाइपास को जाम से निजात दिलाने के लिए उल्टाडांगा फ्लाईओवर को खोल दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि पूजा में लोगों के हुजूम से यातायात व्यवस्था की चरमराने की स्थिति पैदा हो गई थी। इसी को देखते हुए प्रशासन ने फ्लाईओवर को खोलने का निर्णय लिया। इसके तहत पंचमी की रात को ही उल्टाडांगा फ्लाईओवर को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। इससे वीआइपी से एयरपोर्ट जाने वाले यात्री अब उल्टाडांगा फ्लाईओवर से जा सकते है। दरअसल, महानगर के विभिन्न फ्लाईओवर और ब्रिजों के स्वास्थ परीक्षण की शुरुआत उल्टाडांगा फ्लाईओवर से ही किया गया था, जहां परीक्षण के दौरान फ्लाईओवर पर कई दरारें मिली थी। केएमडीए के ब्रिज मॉनिटरिग कमेटी द्वारा जारी रिपोर्ट में ब्रिज को खतरनाक बताया था। इसके बाद केएमडीए ने ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी।