Move to Jagran APP

आमडागा में तृणमूल कर्मी पर जानलेवा हमला

आमडागा में तृणमूल कर्मी शेख फरीद हसन पर शुक्रवार देर रात जानलेवा हमला किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 04:00 AM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 06:46 AM (IST)
आमडागा में तृणमूल कर्मी पर जानलेवा हमला
आमडागा में तृणमूल कर्मी पर जानलेवा हमला

संवाद सहयोगी, बैरकपुर : आमडागा में तृणमूल कर्मी शेख फरीद हसन पर शुक्रवार देर रात जानलेवा हमला किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्थानीय बदमाश अब्दुल हमीद उर्फ खोखन ने उसपर फायरिंग की। घटना के समय शेख फरीद चाय दुकान के सामने खड़ा था। उसपर तीन राउंड गोली चलाई गई। सौभाग्य से एक भी गोली उसे नहीं लगी। वे वहां से बच निकला।

loksabha election banner

हाबरा-नैहट्टी रोड पर आदहाटा ग‌र्ल्स हाई स्कूल के पास शेख फरीद पर हमला हुआ। शेख फरीद ने अब्दुल हमीद के खिलाफ आमडागा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को अब्दुल हमीद को बारासात अदालत में पेश किया गया। शेख फरीद का आरोप है कि आरोपित इलाके में अवैध रूप से शराब का अड्डा चलाता है। उसका एक होटल है। उसकी आड़ में वह शराब का अड्डा चलाता है। इसके खिलाफ वह लगातार कई महीनों से मुखर हुआ। अपने खिलाफ बोलता देख अब्दुल ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी की परवाह किए बिना शेख फरीद उसके असामाजिक कामकाज के खिलाफ इलाके में जन जागरण में लगा था। इस वजह से उसपर हमला हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.