इस राज्य में केंद्रीय मंत्री भी सुरक्षित नहीं : सोमेन
जागरण संवाददाता कोलकाता प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने जादवपुर विश्वविद्यालय में गुरुवार क
जागरण संवाददाता, कोलकाता : प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने जादवपुर विश्वविद्यालय में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो संग हुई दुर्व्यवहार की घटना को ले राज्य की कानून-व्यवस्था की आलोचना की। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री को भी छात्र-छात्राओं के साथ उचित व्यवहार करने की जरूरत थी। उक्त मसले पर विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब है कि केंद्रीय मंत्री भी इस राज्य में सुरक्षित नहीं हैं। हालांकि, केंद्रीय मंत्री के अंगरक्षकों पर छात्र-छात्राओं के साथ लगे दुर्व्यवहार के आरोप पर उन्होंने कहा कि उन्हें भी ऐसा नहीं करना चाहिए था। खैर, हम विश्वविद्यालय परिसर में जल्द शांति की उम्मीद करते हैं, लेकिन छात्र यूनियन कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना निंदनीय है।