प्रेमी कीहत्या के बाद प्रेमिका ने की खुदकशी
संवाद सूत्र बैरकपुर प्रेमी की हत्या का सदमा सहन नही करने पर प्रेमिका तृषा मंडल (17) ने फांसी
संवाद सूत्र, बैरकपुर: प्रेमी की हत्या का सदमा सहन नही करने पर प्रेमिका तृषा मंडल (17) ने फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। सोमवार उसका शव फासी के फंदे पर लटका हुआ मिला। वह हालीशहर के 14 नंबर वार्ड की रहने वाली थी। रविवार को उसका प्रेमी चयन बानिक (22) का शव फंदे से लटकता हुआ उसके घर से बरामद किया गया था। उसका दोनों हाथ पैर जकड़ा हुआ था। जांच में जुटी पुलिस ने चयन के दो मित्र कौशिक पत्रदार उर्फ बुबाई एवं विवेक सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ हत्या करने व हत्या के लिए साजिश करने के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों ने दोस्त की हत्या करने के अपराध को कबूल किया है। पुलिस ने उन्हें बैरकपुर अदालत में पेश किया,जहां सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों को 10 दिनों तक पुलिस रिमाड में रखने का निर्देश दिया।
पुलिसिया जांच में पता चला है कि बीजपुर थानातर्गत कविराजपाड़ा के बड़तला का वाशिदा चयन बानिक कोलकाता के एक मोबाइल कंपनी में काम करता था। उसकी अच्छी कमाई थी। वह मा और बड़े भाई के साथ रहता था। इलाके की किशोरी तृषा मंडल से वह प्रेम करता था। उसके पीछे वह काफी पैसा खर्च करता था। विवेक सिंह व कौशिक पत्रदार से भी तृषा की दोस्ती थी। चयन का शव संदिग्ध अवस्था में पाये जाने पर जाच में उतरी पुलिस ने तृषा व एक युवक को थाने में रोक कर पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने तृषा मंडल को छोड़ दिया। घर लौटने पर वह तनाव में देखी गई। घर वालों से वह ठीक से बातचीत नही की। थोड़ा से भोजन कर वह सोने चली गई। सुबह वह फांसी के फंदे से लटकती हुई मिली। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चयन व तृषा में निजी संपर्क था। लेकिन इस बीच विवेक सिंह भी उससे प्रेम करने लगा था। चयन के रहते उसे पाना संभव नही था। इसलिए तृषा को पाने के लिए कौशिक के साथ मिलकर उसने हत्या की साजिश रच डाली। साजिश के अनुसार शनिवार की रात चयन के घर वे तीनों मित्र शराब पीने बैठे। ज्यादा शराब पिलाकर चयन को बेहोश कर दिया गया और उसका हाथ पैर बाधकर गला घोंट दिया गया। पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को उसी हालत में फंदे से लटका दिया गया ताकि यह मामला खुदकशी का लगे लेकिन हाथ पैर बंधा होने के कारण हत्या की कलई खुल गई। जाच में यह भी पता चला है कि दोनों ने शव को लटकाने के लिए सीढ़ी का व्यवहार किया था। फारेंसिक साइंस लेबोरेटरी के हेड चित्रा को सरकार ने बताया कि घटनास्थल से सीडी, बियर व शराब की बोतल, सिगरेट के ढेर सारे टुकड़े को बरामद किया गया है। मौके से बरामद की गई इस सभी वस्तुओं को जांच के लिए भेज दिया गया है।