दोस्तों के साथ गंगा में नहाने गया किशोर डूबा
स्कूल से दोस्तों के साथ गंगा में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत हो गई। गोताखोरों ने करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया।
जासं, कोलकाता : स्कूल से दोस्तों के साथ गंगा में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत हो गई। गोताखोरों ने करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया। परिजनों ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। सूत्रों के अनुसार टालीगंज के सुर्कलर रोड निवासी सुमित साव (16) गत शुक्रवार को स्कूल गया था। घर लौटते वक्त सुमित अपने दोस्तों के साथ तख्ताघाट पर गंगा में नहाने के लिए चला गया था। इस दौरान वह पानी में डूब गया था। घटना की सूचना पाकर पहुंचे गोताखोरों ने गंगा में तलाशी अभियान चलाकर करीब 10 घंटे बाद बाबूघाट के पास से शव को बरामद कर एसएसकेएम अस्पताल भेज दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त सुमित के रूप में की। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को सुमित अपने छह दोस्तों के साथ गंगा में नहाने गया था। उधर, परिजनों ने कहा कि सुमित को तैरना आता था ऐसे में उसका डूब जाना विश्वास के बाहर है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।