मदरसा के दो शिक्षकों को बदमाशों ने मारी गोली
हुगली : मदरसा से बाइक द्वारा लौट रहे दो शिक्षकों को बदमाश गोली मारकर मौके से निकल गए। यह घटना हुगली
By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Aug 2017 01:06 AM (IST)Updated: Tue, 22 Aug 2017 01:06 AM (IST)
हुगली : मदरसा से बाइक द्वारा लौट रहे दो शिक्षकों को बदमाश गोली मारकर मौके से निकल गए। यह घटना हुगली जिला के खानाकुल इलाके में रविवार की रात हुई। घायल शिक्षकों के नाम मोहम्मद समीम मोल्ला और शेख कमरुद्दीन बताया गया है। दोनों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार पिछली रात दोनों आरामबाग मोल्ला मदरसा से बाइक द्वारा लौट रहे थे। खानाकुल में पहले से सड़क पर खड़े बदमाश दोनों को रोक कर गोली मारने के बाद फरार हो गए। पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस उनसे दोस्ती और दुश्मनी रखने वालों की सूची तैयार करने में जुट गई है ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें