प्रसाद खाकर 109 लोग पड़े बीमार
जागरण संवाददाता, कोलकाता : प्रसाद खाकर 109 लोगों के बीमार पड़ने का मामला सामने आया है। सभी क
जागरण संवाददाता, कोलकाता : प्रसाद खाकर 109 लोगों के बीमार पड़ने का मामला सामने आया है। सभी का काकद्वीप महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त घटना दक्षिण 24 परगना के बाबूरमोहल ग्राम में रविवार को हुई है। जानकारी के अनुसार इलाके में पूजा का आयोजन हुआ था। रविवार को पूजा आयोजकों की ओर से पूरे इलाके में प्रसाद बांटा गया। कहा जा रहा है कि प्रसाद खाने के बाद लोग एक के बाद एक बीमार पड़ने लगे। उल्टी होने की शिकायत के बाद पहले कुछ लोगों को काकद्वीप अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में एक के बाद एक 109 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। काकद्वीप महकमा अस्पताल की अधीक्षक राजश्री दास ने मामले में तत्परता दिखाते हुए गांव में एंबुलेंस भेज बीमार पड़े मरीजों को अस्पताल लाने की व्यवस्था करवाईं। चिकित्सकों के अनुसार खाने में विषाक्त मिले होने के कारण, उसे खाकर लोग बीमार पड़े हैं। इधर घटना की जानकारी पाकर काकद्वीप के डीएम राहूल नाथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मरीजों से उनका हालचाल पूछा। उन्होंने कहा मरीजों की इलाज की जा रही है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रित है।