लालगढ़ से महिला का शव बरामद
झाड़ग्राम जिला अंतर्गत लालगढ़ में महिला का शव जंगल में पड़ा मिला। मौत की वजह
जासं, खड़गपुर : झाड़ग्राम जिला अंतर्गत लालगढ़ में महिला का शव जंगल में पड़ा मिला। मौत की वजहों का खुलासा नहीं हो सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को लालगढ़ के राउतरा गांव की चार महिलाएं लकड़ियां बीनने जंगल गई थी। शाम से पहले ही तीन महिलाएं तो वापस लौट आईं लेकिन शेफाली शबर (40) का पता नहीं लग पाया। उसके नहीं लौटने पर परिजनों ने खोज शुरू की तो उसका शव जंगल के भीतर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। हालांकि समाचार प्रेषण तक पुलिस किसी निर्ष्कष पर नहीं पहुंच पाई थी। प्रारंभिक पड़ताल के बाद पुलिस अधिकारियों ने अनुमान जाहिर किया कि मौत सांप काटने से भी हो सकती है। झाड़ग्राम के अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत महतो ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही किसी निर्ष्कष पर पहुंचा जा सकेगा।