Move to Jagran APP

विकास महतो बने ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के सुभाषनगर स्थित भाजपा जनपद काया

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Oct 2018 06:56 PM (IST)Updated: Mon, 29 Oct 2018 06:56 PM (IST)
विकास महतो बने ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष

संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के सुभाषनगर स्थित भाजपा जनपद कार्यालय में सोमवार को हुई बैठक में निरापद महतो के स्थान पर विकास महतो को संगठन के ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष समित दास ने औपचारिक रूप से इसकी घोषणा की। इस अवसर पर उपस्थित अन्यान्य नेताओं में ओबीसी मोर्चा के निवर्तमान अध्यक्ष निरापद महतो, जिला भाजपा उपाध्यक्ष शिबू पाणिग्रही, सचिव अरूप दास तथा जिला मन की बात प्रमुख सीदुप जाना आदि प्रमुख रहे।

loksabha election banner

जिला भाजपा अध्यक्ष समिति दास ने कहा कि संगठन के कुछ कायदे कानून हैं। हर सहयोगी संगठन में दो साल के अंतराल पर पदाधिकारी बदल जाते हैं। ओबीसी मोर्चा के अब तक निरापद महतो जिलाध्यक्ष थे। उनका कार्यकाल पूरा हो जाने की वजह से उनके स्थान पर विकास महतो को यह दायित्व दिया गया। युवा होने से विकास में नेतृत्व के सारे गुण हैं। संगठन के प्रति समर्पण की भावना भी उनमें कूट-कूट कर भरी है। लिहाजा उन्हें नेतृत्व सौंप कर संगठन को खुशी हो रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्यान्य पदाधिकारियों का चुनाव कर मोर्चा को नए सिरे से सक्रिय किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.